फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   all Party meeting on Afghanistan Crisis evacuation of Indians from Afghanistan S Jaishankar Congress BJP Unity Opposition news updates in Hindi

सर्वदलीय बैठक: अफगानिस्तान से भारतीयों की वापसी प्राथमिकता, सभी दलों ने जताए समान विचार

Thu, 26 Aug 2021 04:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Aug 2021 04:43 PM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबान का नियंत्रण स्थापित होने के बाद वहां स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। इसका असर उसके पड़ोसी देशों पर भी पड़ सकता है और भारत उनमें से एक है। इन्हीं हालात को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन
all Party meeting on Afghanistan Crisis evacuation of Indians from Afghanistan S Jaishankar Congress BJP Unity Opposition news updates in Hindi
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अफगानिस्तान से सभी भारतीयों को निकालने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बाद करते हुए विदेश मंत्री ने इस सवाल पर कि तालिबान को लेकर सरकार का रुख क्या है, कहा कि अफगानिस्तान में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, 'आपको धैर्य रखना होगा, स्थिति सामान्य होने दीजिए।' यहां केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी भी थे। जयशंकर ने कहा, इसे लेकर सभी दलों की समान राय है, हमने इस पर राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में सरकार ने अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों का डाटा भी साझा किया। इसके अनुसार 175 दूतावास कर्मचारियों को, 263 अन्य भारतीय नागरिकों को, 112 अफगान नागरिकों (हिंदू व सिख समेत), 15 अन्य देशों के नागरिकों समेत कुल 565 लोगों को निकाला गया है। डाटा में यह भी कहा गया है कि सरकार ने अन्य एजेंसियों द्वारा भी भारतीयों को वहां से निकालने में मदद की। जयशंकर ने कहा कि वहां से  जितनी जल्दी हो सके लोगों को निकालना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-कौन हुआ इस बैठक में शामिल
बैठक में देश के 31 राजनीतिक दलों के के 37 नेताओं ने हिस्सा लिया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में शामिल हुए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौघरी, द्रमुक के टीआर बालू, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, जदयू के लल्लन सिंह और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

  • ऑपरेशन 'देवी शक्ति' के तहत हमने छह निकासी उड़ानें संचालित की हैं। हम अधिकांश भारतीयों को वापस लाए हैं, लेकिन उन सभी को नहीं, क्योंकि उनमें से कुछ लोग उड़ान के दिन नहीं पहुंच सके। हम निश्चित रूप से कोशिश करेंगे और सभी लोगों को बाहर लाएंगे।  
  • अफगान नागरिकों के लिए ई-वीजा प्रणाली शुरू की गई है। सुव्यवस्थित तरीके से अफगानिस्तान से प्रत्यावर्तन और अन्य अनुरोधों के समन्वय के लिए 16 अगस्त को विशेष अफगान सेल की स्थापना की गई थी। कॉल, ईमेल और व्हाट्सएप संदेशों पर अनुरोधों का जवाब देने के लिए 24X7 सेवा दी जा रही है।
  • अब तक अफगानिस्तान से 175 दूतावास कर्मियों, 263 अन्य भारतीय नागरिक, हिंदुओं व सिखों सहित 112 अफगान नागरिक, 15 अन्य देश के नागरिक यानी कुल 565 लोगों को निकाला गया। भारत सरकार ने अन्य एजेंसियों द्वारा भारतीयों को निकालने में भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed