Karnataka: डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; खरगे ने पूरे राज्य मंत्रिमंडल को बुलाया दिल्ली
उपमुख्यमंत्री ने कहा, हमने गरीब लोगों की मदद नहीं करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ 20 जून को सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है, क्योंकि केंद्र ने राज्य सरकार को सस्ते चावल की बिक्री बंद करने को कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूरे राज्य मंत्रिमंडल को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के लिए नई दिल्ली बुलाया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्य परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए यात्रा के दौरान वे कई केंद्रीय मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर सकते हैं। शिवकुमार ने इससे भी इनकार नहीं किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हो सकती है।
'हम संघीय ढांचे में रहते हैं, मिलकर करना होगा काम'
इस तरह की खबरें हैं कि सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा है। राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ बैठक के सवाल पर शिवकुमार ने सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा, हम एक संघीय ढांचे में रहते हैं। हम सबको मिलकर काम करना है। 21 जून को हमारी पार्टी के अध्यक्ष ने हम सभी मंत्रियों को (दिल्ली में) बुलाया है क्योंकि उनमें से कुछ ने राहुल गांधी, खरगे से मुलाकात नहीं की थी। वे (चुनाव) घोषणापत्र और 'गारंटी' के कार्यान्वयन पर भी हमारे साथ चर्चा करेंगे। कांग्रेस के राज्य प्रमुख शिवकुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने हमें सलाह देने के लिए बुलाया है कि सरकार के रूप में कैसे काम किया जाए।
'केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के लिए मांगा समय'
उन्होंने आगे कहा कि यात्रा के दौरान हम कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मैं कुछ लंबित परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए कुछ मंत्रियों से समय देने का अनुरोध कर रहा हूं। शिवकुमार ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल सभी से सहयोग मांगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोगों ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कर्नाटक के हित में सहयोग का आश्वासन दिया है।
#WATCH | Whatever may be the situation, we will implement the 'Anna Bhagya' scheme. We are now requesting other states to help us procure rice. On 20th June, we will hold protests against the Centre in all district headquarters of the state: Karnataka Dy CM DK Shivakumar pic.twitter.com/AcMpYZb8aj
— ANI (@ANI) June 16, 2023
'केंद्र के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन'
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा, हमने गरीब लोगों की मदद नहीं करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ अगले मंगलवार (20 जून) को सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है, क्योंकि केंद्र ने राज्य सरकार को सस्ते चावल की बिक्री बंद करने को कहा है। उन्होंने आगे कहा, जो भी स्थिति हो हम 'अन्न भाग्य' योजना को लागू करेंगे। अब हम अन्य राज्यों से चावल खरीदने में मदद करने का अनुरोध कर रहे हैं। 20 जून को हम राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।