फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All accused in Renukaswamy murder case including actor Darshan appear before court, News in hindi

Karnataka: रेणुकास्वामी हत्याकांड में अदालत में पेश हुए एक्टर दर्शन समेत सभी आरोपी; 25 फरवरी को अगली पेशी

Fri, 10 Jan 2025 03:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 10 Jan 2025 03:47 PM IST
सार

प्रशंसक रेणुकास्वामी के हत्या के मामले में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा सभी आरोपी बंगलूरू में सत्र अदालत में पेश हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मामले में जमानत पर रिहा सभी 17 आरोपी प्रक्रिया के अनुसार यहां 57वीं सीसीएच अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन
All accused in Renukaswamy murder case including actor Darshan appear before court, News in hindi
अभिनेता दर्शन थुगुदीपा - फोटो : ANI

विस्तार

रेणुकास्वामी हत्याकांड में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी दोस्त अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा समेत सभी आरोपी शुक्रवार को बंगलूरू में सत्र अदालत में पेश हुए। वहीं मामले में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने सभी आरोपियों की उपस्थिति पर गौर करने के बाद अगली पेशी 25 फरवरी तय की और उन्हें उस दिन फिर से पेश होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश हुए सभी आरोपी
सूत्रों ने बताया कि अदालत ने जमानत की शर्तों के तहत मासिक पेशी अनिवार्य की थी और यह ऐसी ही एक पेशी है। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद यह पहली बार है जब सभी आरोपी एक ही समय पर अदालत में मौजूद थे। मीडिया और दर्शकों की मौजूदगी में अपनी कानूनी टीम के साथ पहुंचे दर्शन अदालत पहुंचे, जबकि पवित्रा गौड़ा को पहले अपने वकील से बातचीत करते देखा गया। अन्य आरोपी भी अपने कानूनी प्रतिनिधियों के साथ आए थे।
विज्ञापन


13 दिसंबर को सभी आरोपियों को मिली थी जमानत
बता दें कि, अभिनेता दर्शन, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य आरोपियों - आर नागराजू, अनु कुमार उर्फ अनु, लक्ष्मण एम, जगदीश उर्फ जग्गा और प्रदूष एस राव को 13 दिसंबर, 2024 को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी, जबकि अन्य को पहले ही जमानत दे दी गई थी। वहीं अभिनेता दर्शन पहले से ही चिकित्सा कारणों से अंतरिम जमानत पर थे, क्योंकि उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
जबकि कर्नाटक सरकार ने हाल ही में दर्शन, पवित्रा और अन्य को जमानत देने के उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था। अभिनेाता दर्शन को 11 जून, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। पवित्रा गौड़ा और मामले में 15 अन्य सह-आरोपियों को उसी अवधि के दौरान गिरफ्तार किया गया था।


क्यों की गई रेणुकास्वामी की हत्या?
जानकारी के मुताबिक चित्रदुर्ग शहर का रहने वाला मृतक रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन थुगुदीपा का प्रशंसक था। जिसने कथित रूप से पवित्रा गौड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर टिप्पणी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेणुकास्वामी पवित्रा गौड़ा के लिए सोशल मीडिया पर कई दिनों से काफी अपमानजनक टिप्पणी कर रहा था। इसी मामले में उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत कई चोटों के बाद सदमे और खून बहने के कारण हुई। पुलिस ने कहा कि पवित्रा, जो आरोपी नंबर एक है, रेणुकास्वामी की हत्या के लिए 'मुख्य कारण' थी। उन्होंने कहा, 'जांच में यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में हिस्सा लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed