{"_id":"5f375ddb8ebc3e3cb57dcf13","slug":"all-accused-in-kerala-gold-smuggling-case-in-ed-custody-cmo-under-the-influence-of-swapna-suresh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सोना तस्करी मामले में सभी आरोपी ईडी की हिरासत में, स्वप्ना सुरेश के प्रभाव में था सीएमओ : ईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सोना तस्करी मामले में सभी आरोपी ईडी की हिरासत में, स्वप्ना सुरेश के प्रभाव में था सीएमओ : ईडी
Sat, 15 Aug 2020 09:30 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोच्चि
अमर उजाला नेटवर्क, कोच्चि
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 15 Aug 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
केरल सोना तस्करी मामला
- फोटो : social media
एर्नाकुलम के प्रधान सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों को ईडी की हिरासत में भेज दिया और आर्थिक अपराध शाखा को स्वप्ना सुरेश से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूछताछ किए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही हिरासत में आरोपियों के मानसिक रूप से प्रताड़ित होने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान, ईडी के वकील ने अदालत के समक्ष स्वप्ना सुरेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर के करीबी होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश का मुख्यमंत्री कार्यालय में अच्छा-खासा प्रभाव था। इस बात की जानकारी स्वप्ना ने खुद प्रवर्तन निदेशालय को दी। ईडी ने आरोपी की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए दायर एक लिखित आवेदन में कहा कि निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को इस बात की पूरी जानकारी थी कि सुरेश की ईमानदारी संदिग्ध थी। इसलिए इस मामले में शिवशंकर से आगे की पूछताछ की जा सकती है। तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका कोच्चि के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) की अदालत ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दी थी।
विज्ञापन