फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All 23 AIIMS to be named after local heroes, monuments, geographical identities

AIIMS: दिल्ली समेत सभी 23 एम्स के नाम स्थानीय नायकों व स्मारकों पर होंगे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मांगे सुझाव

Mon, 22 Aug 2022 06:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 22 Aug 2022 06:39 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि कई एम्स अभी चालू हैं, जबकि अन्य पीएमएसएसवाई के तहत स्थापित किए जा रहे हैं। ये सभी अपने सामान्य नाम से जाने जाते हैं और केवल उनके स्थान से प्रतिष्ठित होते हैं। इन सबको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी 23 एम्स को विशिष्ट नाम देने के प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है। 

विज्ञापन
All 23 AIIMS to be named after local heroes, monuments, geographical identities
एम्स, दिल्ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने दिल्ली समेत सभी 23 एम्स का नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की ऐतिहासिक घटनाओं व स्मारकों के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से इस बारे में सुझाव मांगे जाने के बाद एम्स ने नामों की सूची सौंप दी है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कई एम्स अभी चालू हैं, जबकि अन्य प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत स्थापित किए जा रहे हैं। ये सभी अपने सामान्य नाम से जाने जाते हैं और केवल उनके स्थान से प्रतिष्ठित होते हैं। इन सबको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी 23 एम्स को विशिष्ट नाम देने के प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में विभिन्न एम्स को विशिष्ट नाम देने के लिए सुझाव मांगे गए थे, जो क्षेत्र के नायकों व स्मारकों से जुड़े हों। सूत्रों के मुताबिक, इन प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में से अधिकांश ने सुझाए गए नामों के लिए एक नोट के साथ तीन से चार नामों का सुझाव दिया है। बता दें कि छह नए एम्स पटना, रायपुर, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर और ऋषिकेश को पीएमएसएसवाई के पहले चरण में मंजूरी दी गई थी और इनका संचालन पूरी तरह शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed