फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All 1373 passengers rescued in the Norwegian Sea

नार्वे के समुद्री तूफान में फंसे जहाज के सभी 1373 यात्री बचाए

Mon, 25 Mar 2019 05:22 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, ओस्लो
एजेंसी, ओस्लो Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
All 1373 passengers rescued in the Norwegian Sea
सांकेतिक तस्वीर
नार्वे के पश्चिमी समुद्र में चलाए जा रहे विश्व के सबसे कठिन समुद्री बचाव अभियानों में से एक में दूसरे दिन रविवार को भी बचाव दल जुटे रहे। समुद्र में इंजन बंद हो जाने से शनिवार को फंस गए एक क्रूज शिप पर मौजूद सभी 1373 यात्रियों को बचा लिया गया है। यात्रियों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करते हुए तट पर पहुंचा गया। बचाव अभियान में ऊंची समुद्री लहरों और तूफान के कारण आ रही परेशानी के बीच जहाज को भी दो टगबोट की मदद से खींचकर नजदीकी बंदरगाह तक पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


नार्वे की राजधानी ओस्लो से तकरीबन 500 किलोमीटर दूर पश्चिम में शनिवार दोपहर बाद वाइकिंग क्रूज शिप के चारों इंजन अचानक समुद्र में बंद हो गए थे। कैप्टन की तरफ से खतरे के संकेत भेजने पर बचाव अभियान शुरू किया गया था। तटीय गांव माल्दो से करीब 80 किलोमीटर दूर मौजूद जहाज से बचाव दलों ने शनिवार रात तक करीब 100 लोगों को 4 हेलिकॉप्टरों की मदद से एयरलिफ्ट कर लिया था। लेकिन समुद्र में 6 से 8 मीटर ऊंची लहरों के कारण नौकाओं के जरिए और 24 मीटर प्रति सेकंड गति वाली हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर से बचाव अभियान में परेशानी आ रही थी। 
विज्ञापन


हालांकि रविवार को हवा की तेजी घटकर 14 मीटर प्रति सेकंड पर आ गई, लेकिन तूफान की स्थिति फिर भी बनी हुई थी। इसके चलते एयरलिफ्ट करते समय करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरलिफ्ट करते समय जहाज पर मौजूद बुजुर्गों, औरतों और बच्चों को प्राथमिकता दी गई। जहाज के चारों इंजन दोबारा स्टार्ट करने के साथ ही उसे किनारे की तरफ खींचने की कोशिश शुरू की गई। साथ ही हेलिकॉप्टरों को भी आपातकालीन स्थिति के लिए स्टैंडबाई पर रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-ब्रिटेन के हैं अधिकतर यात्री 

नार्वे के अरबपति उद्योगपति टार्सटेन हेगन की कंपनी के इस जहाज की क्षमता महज 930 यात्रियों की थी, लेकिन इस पर करीब डेढ़ गुना अधिक संख्या में यानी 1300 यात्री मौजूद थे। कंपनी के मुताबिक, इनमें 915 यात्री अमेरिका और ब्रिटेन के थे, जबकि शेष यात्री कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत 14 देशों से आए थे। हेगन ने एयरलिफ्ट किए गए हर यात्री से मुलाकात करने के बाद इसे दुखद अनुभव करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकतर यात्री बुजुर्ग हैं और ऐसे में एयरलिफ्ट करने के लिए लोहे के रस्से में उन्हें बंधने की परेशानी मैं अनुभव कर सकता हूं।


8 मीटर ऊंचाई तक उछल रहा था लहरों पर जहाज

जहाज पर सवार कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर क्रूज शिप के वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें फर्नीचर बिखरा हुआ है और सीलिंग पैनल उखड़कर नीचे गिर गए हैं। ऊंची समुद्री लहरों के कारण 227 मीटर लंबा और 29 मीटर चौड़ा वाइकिंग क्रूज शिप कई बार 8 मीटर (26 फुट) ऊंचाई तक उछल रहा था। यात्रियों ने इसे भयावह बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed