फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aligarh : Farmed in search of corpse, found hair

युवती की लाश की तलाश में खुदवाया गया खेत, मिले बाल

Thu, 12 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 12 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh : Farmed in search of corpse, found hair
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में ननिहाल आई युवती की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की 29 जून से उठ रही चर्चाओं के बीच बुधवार को पुलिस ने घर से खेतों तक सुबूत तलाशे। मक्के के एक खेत में जेसीबी से करीब 10 फिट गहराई तक खुदाई कराई गई। हालांकि खुदाई में लाश तो नहीं मिली लेकिन गड्ढा खुदते ही उठी दुर्गंध, महिला के बाल समेत कुछ अवशेष जरूर बरामद हुए हैं। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वाड भी घर से खेतों तक हत्या के सुबूत तलाशने में जुटा रहा। गांव के चौकीदार की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिलौरा निवासी राजेंद्र सिंह यादव की कनकपुर गांव में ससुराल है। 27 जून को शादी समारोह में राजेंद्र सिंह का परिवार यहां आया था। साथ में उनकी बेटी पूजा भी आई थी। 29 जून को गांव में पूजा की हत्या की चर्चाएं शुरू हुई। चर्चा थी कि ननिहाल वालों ने हत्या कर शव गांव के बाहर किसी खेत में दफन कर दिया है। 2 जुलाई को यह चर्चा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस गांव पहुंची तो पूजा के ननिहाल वाले ताला बंद कर घर से लापता थे। गांव में खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा था। पुलिस ने गोपनीय तरीके  से जानकारी जुटानी शुरू की। 
विज्ञापन


जिन पर हत्या का आरोप है वह सभी लापता हैं। अतरौली पुलिस ने धनारी (संभल) पुलिस से संपर्क साधा तो पूजा के पिता राजेंद्र सिंह का परिवार भी गांव से लापता था। इससे पुलिस का शक बढ़ता गया। पुलिस ने खेतों में शव की तलाश शुरू की लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। इसी बीच पुलिस ने गांव के वेदप्रकाश के मक्का के खेत में शव दफनाए जाने की आशंका जताई लेकिन खेत में पानी भरे होने से कुछ नजर नहीं आया। बुधवार को सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल उत्तमचंद पटेल, जिरौली चौकी इंचार्ज रामकेश राजपूत, तेवथू चौकी इंचार्ज लखमी सिंह फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने वेदप्रकाश के खेत में गहन तलाशी अभियान चलाया। फसल के  बीचों बीच मक्के के पौधे टूटे देख पुलिस अधिकारियों का माथा ठनका। कुछ चौड़ाई में ऐसा लग रहा था कि घास बाद में उगी है। उस स्थान पर पुलिस ने मजदूरों के जरिए खुदाई शुरू करा दी। कुछ देर खुदाई होने पर अचानक तेज बदबू आने लगी। महिला के सिर के बाल भी मिले। दुर्गंध अधिक होने से मजदूरों ने खुदाई बंद कर दी। इसके बाद जेसीबी मंगवाकर करीब 10 फिट लंबाई और 5 फिट चौड़ाई में गड्ढा खुदवाया गया लेकिन शव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


... तो मिल सकता था शव
गांव में चर्चा थी कि जितनी सक्रियता पुलिस अब दिखा रही है, यही युवती की हत्या करने की खबर मिलने के बाद दिखाई होती तो युवती का शव बरामद हो जाता। लोगों में चर्चा थी कि पुलिस की लापरवाही के चलते शव को गड्ढे से निकालकर दूसरी जगह ठिकाने लगाने का मौका आरोपियों को मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed