फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congo Fever in Maharashtra India Latest News: alert issues in palghar district in maharashtra abour congo fever which cases are visible in gujarat

कोरोना काल में महाराष्ट्र में एक और बीमारी फैलने का डर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Wed, 30 Sep 2020 09:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Congo Fever in Maharashtra India Latest News: alert issues in palghar district in maharashtra abour congo fever which cases are visible in gujarat
महाराष्ट्र भारत में कांगो बुखार - फोटो : Social Media/FB@RT

कोरोना के बीच अब देश के कुछ हिस्सों में एक और बीमारी जन्म ले रही है। गुजरात के कुछ इलाकों में कांगो फीवर के मामले आने के बाद महाराष्ट्र में पालघर प्रशासन ने कांगो फीवर के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फीवर पशुओं से इंसानों में फैलता है।

विज्ञापन



पशुपालन विभाग के डिप्टी कमिश्नर डा प्रशांत कांबले ने जानकारी दी कि गुजरात के कुछ हिस्सों में इस तरह के फीवर के कई मामले पाए गए हैं। अब इस फीवर के महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में फैलने की आशंका है। पालघर गुजरात के क्लसाड जिले ले लगा हुआ है। 
विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि ये खास तरह का वायरल किसी किट से एक जानवर से दूसरे जानवर में फैलता है। इसके बाद संक्रमित जानवरों के खून के संपर्क में आने या फिर ऐसे जानवरों के मांस को खाने से इंसानों में भी इस वायरल को पाया जा सकता है। जिला प्रशासन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पशुपालन विभाग के लिए यह एक और चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगो फीवर की मृत्यु दर 10-40 फीसदी है और इसकी भी अभी तक कोई भी वैक्सीन नहीं बनी हुई है। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी मीट विक्रेताओं को साफ-सफाई करने और मास्क और दस्ताने पहनने के लिए कहा गया है। इसके अलावा गुजरात सीमा से महाराष्ट्र सीमा में पशुओं को लाने पर उचित जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed