फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alert in Assam over terrorist attack ISI and Al Qaeda can target RSS and Army areas

अलर्ट: असम में आतंकी हमले की आशंका, आईएसआई व अलकायदा मिलकर आरएसएस व आर्मी कैंपों को बना सकते हैं निशाना  

Mon, 18 Oct 2021 11:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Oct 2021 11:21 AM IST
सार

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने के लिए सर्कुलर जारी किया है। आतंकी बम या आइईडी ब्लास्ट के जरिए हमले को अंजाम देने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
Alert in Assam over terrorist attack ISI and Al Qaeda can target RSS and Army areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी राज्य असम में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। असम पुलिस की ओर से जारी किए गए इस अलर्ट के तहत पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन अलकायदा मिलकर राज्य में बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर जारी किए गए इस अलर्ट के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कैडरों, सैन्य ठिकानों व धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की आशंका है।

विज्ञापन


सभी जिलों में पुलिस को किया गया अलर्ट
गुवाहारी पुलिस कमिश्नर की ओर से शनिवार को सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस से सभी सुरक्षा उपायों को अपनाने को कहा गया है। इस अलर्ट को पिछले महीने दारांग जिले में हुई हिंसक झड़प से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें दो मुस्लिम युवकों की मौत हो गई थी तो 11 पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर बम से हो सकता है हमला 
पुलिस को मिले इनपुट के तहत आतंकी बम या आइईडी से सार्वजनिक स्थानों पर हमला कर सकते हैं। यह हमला बस स्टेशनों या फिर धार्मिक स्थलों पर हो सकता है।

कश्मीर और असम के लिए जारी किया गया था वीडियो
पुलिस द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में इस्लामिक कोऑपरेशन की ओर से किए गए एक ट्वीट का हवाला दिया गया है, इसमें पुलिस द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान में मुस्लिम युवकों की मौत की निंदा की गई। इसके बाद अलकायदा की ओर से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें कश्मीर और असम में जिहाद के लिए अपील की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed