फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Locust Attack India Latest News: Alert in 10 districts of UP after grasshopper attack in Madhya Pradesh and Rajasthan

Locust Attack: टिड्डी दल के मध्यप्रदेश और राजस्थान में हमले के बाद यूपी के 10 जिलों में अलर्ट

Wed, 27 May 2020 09:56 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/जयपुर/भोपाल/नागपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/जयपुर/भोपाल/नागपुर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Locust Attack India Latest News: Alert in 10 districts of UP after grasshopper attack in Madhya Pradesh and Rajasthan
टिड्डी झुंड (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार को नियंत्रण अभियान के बाद टिड्डी दलों ने उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे करौली जिले और अन्य क्षेत्र का रुख कर लिया है। मध्य प्रदेश में कई जगह टिड्डी दलों के हमले के बाद उनके महाराष्ट्र के नागपुर और वर्धा जिलों तक पहुंच जाने की सूचना है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगे 10 जिलों में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों की सीमाओं से लगे जिलों में रात के समय रसायनों का भारी छिड़काव करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उपनिदेशक कृषि कमल कटियार के मुताबिक, राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमाओं से लगे जिलों में स्प्रेयर युक्त ट्रैक्टरों, पॉवर स्प्रेयरों और फायर ब्रिगेड के ट्रकों में रसायन भरकर तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही रात के समय भारी स्प्रे करने को कहा गया है। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को थाली बजाकर और पटाखे छोड़कर तेज आवाज करने का भी निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


कटियार ने बताया कि झांसी के जंगल में रविवार को टिड्डी दलों का समूह देखा गया था, जिसे राज्य और केंद्र की टीमों ने मिलकर रसायनों के छिड़काव से 40 फीसदी तक खत्म कर दिया है। हवा की दिशा के चलते इस टिडड़ी दल के महोबा जिले में प्रवेश करने की आशंका है। इसलिए महोबा के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। झांसी में टिड्डी दल ने करीब 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्थान के करौली में पहुंचे टिड्डी दल के लिए उन्होंने कहा कि इसके चलते सीमा से लगे झांसी, ललितपुर, जालौन और औरैया जिलों के अलावा उनसे सटे हमीरपुर, कन्नौज, इटावा और कानपुर जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा, रात में इन जिलों में कीटनाशकों का छिड़काव अभियान चलाया जाएगा।


मथुरा में भी टिड्डी दलों के हमले की संभावना को देखते हुए तैयारियां की गई हैं। मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने कहा, 200 लीटर क्लोपिरीफोस को रिजर्व में रखा गया है और क्षेत्र में इस रसायन के विक्रेताओं के जिले से बाहर सप्लाई करने पर रोक लगा दी गई है। झांसी के जिलाधिकारी आंद्रा वम्सी ने कहा, ग्रामीणों को टिड्डी दल दिखाई देते ही कंट्रोल रूम को बताए जाने के लिए कहा गया है। फायर विभाग को आपातकालीन हालात के लिए रसायनों से भरे ट्रक तैयार रखने को कहा गया है।

सीहोर में किसानों ने थालियां बजाकर भगाए टिड्डी दल

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी और नसरुल्लागंज क्षेत्रों में किसानों ने मंगलवार को टिड्डी दलों को भगाने के लिए थालियां बजाईं। इसके अलावा पेड़ों और फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव भी किया गया है। कृषि वैज्ञानिक जैनेंद्र कुमार के मुताबिक, टिड्डी दल के हमले से फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। कृषि विभाग और जिला प्रशासन को इस मुद्दे पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed