फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   alert advisory issued for republic day

सुरक्षा एजेंसियों ने किया सतर्क, गणतंत्र दिवस पर लोन वुल्फ हमले का मंडरा रहा खतरा

Tue, 24 Jan 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
 alert advisory issued for republic day
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौकेपर इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित युवकों का लोन वुल्फ यानि भीड़ में अकेले घुस पर आम लोगों को निशाना बनाने का गंभीर अंदेशा है। खुफिया एजेंसियों के इस नतीजे के आधार पर इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व सुरक्षा का निर्देश जारी किया गया है। गृहमंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यूरोप के कुछ देशों में हुए हमले की तर्ज पर देश  में भी लोन वुल्फ हमले की कोशिश लंबे  समय से चल रही है। दरअसल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कश्मीर केअलावा देश के अन्य हिस्सों में भी वारदात करने पर आमादा है। 

मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि भारत में आईएस के प्रभावित युवकों के जरिए लगभग खत्म हो चुके इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) को फिर से संगठित करने की पाक एजेंसियों की कोशिश चल रही है। आईएस के जुड़े युवकों की जांच में जुटी नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक देश का एक गुट दुबई, पाकिस्तान और इराक में बैठे कुछ लोगों से संपर्क में है। सूत्रों के मुताबिक दुबई में बैठा आईएम का पुराना गुर्गा अबू अरमार इसी की हिस्सा है। खुफिया एजेंसी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान अपने प्रॉक्सी वॉर की करतूतों के लिए आईएस से प्रभावित युवकों को साधने में लगा है। 
विज्ञापन


गृहमंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को ट्रेनों में खास नजर रखने की हिदायत दी गर्इ है। यहां तक कि महानगरों से उपनगरीय इलाकों से आने जाने वाले लोकल ट्रेनें में एजेंसियों की नजर में हैं। इसकेअलावा संवेदनशील जगहों पर भीड़ भरे इलाके को भी सुरक्षा घेरे का अहम लक्ष्य बनाया गया है। सूत्रों ने बताया  कि युवक आईएस का खतरनाक पाठ बंद कमरे में कंप्यूटर के जरिए हासिल कर रहे हैं। इसके  बारे में बाहरी दुनिया को तब भी बामुश्किल पता चलता है जब युवक मानसिक तौर पर कार्रवाई केलिए तैयार हो चुका होता है। यह हालात सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed