{"_id":"5b3968324f1c1bb1508b57f1","slug":"akhilesh-yadav-will-contest-lok-sabha-elections-from-rampur-said-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां ने दिया अखिलेश को रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम खां ने दिया अखिलेश को रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 02 Jul 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वो लोकसभा का चुनाव रामपुर से लड़ें, यही मुबारकवाद है। आजम खां ने जीएसटी के एक साल होने पर भी निशाना साधा और मंदसौर प्रकरण पर कहा कि देश में अघोषित आपातकाल के हालात हैं।
विज्ञापन
रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन था। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से भी अखिलेश के जन्मदिन पर कहा कि वो से रामपुर से चुनाव लडें, यही जन्मदिन की मुबारकबाद होगी।
विज्ञापन
जीएसटी के एक साल पूरा होने पर कहा कि आर्थिक बर्बादी का एक साल हुआ है। जनता में सहनशीलता और बर्दाश्त करने की क्षमता का एक साल हुआ है। तंज कसते हुए कहा कि जीएसटी बहुत अच्छी है, इसे सख्ती से लागू किया जाए और फावड़ा चलाने वाले मजदूर पर भी इसे लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उसकी भी एक सौ रुपये रोज की मजदूरी का बैंक खाता हो, जिससे मोदी जी को पता चल सके कि उस मजूदर ने कितना कमाया-खाया और कितना बचाया। कहा कि यह तो अल्लाह, भगवान और वाहे गुरु का किया है तो उसके लिए मोदी जी से क्या शिकायत हो सकती है। मंदसौर में बलात्कार की घटना पर कहा कि देश में अघोषित आपातकाल के हालात हैं। कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है कहेंगे तो जाने क्या सजा पाएंगे।