फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh Yadav books suites in VVIP guesthouse, Mayawati may get fresh notice

अखिलेश ने खाली किया सरकारी बंगला, अब यहां होगा नया ठिकाना

Sat, 02 Jun 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav books suites in VVIP guesthouse, Mayawati may get fresh notice

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सरकार बंगला खाली कर दिया। गौरतलब है कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश दिया था। अखिलेश फिलहाल अपने परिवार के साथ वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुकेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी के ऑफिस के नजदीक बंगला बन रहा है। यह बंगला वन-ए विक्रमादित्य मार्ग पर बनाया जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अखिलेश ने पार्टी ऑफिस के नजदीक ही रहने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी जल्द निजी बंगले में शिफ्ट करने वाले हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




बढ़ सकती हैं मायावती की मुश्किलें

बंगला खाली करने के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शनिवार तक बंगला खाली न करने पर मायावती को राज्य संपत्ति विभाग दोबारा नोटिस भेजेगा। मायावती का बंगला लखनऊ के 13-ए मॉल एवेन्यू पर स्थित है। 


ईस्टेट ऑफीसर योगेश शुक्ला ने बताया कि वह मायावती की तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हालही में मिली खबर के मुताबिक अखिलेश यादव सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए अपने आधिकारिक निवास को खाली कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed