फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhil Bhartiya Astrology Council mourns the death of Bejan Daruwala

अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद ने जताया बेजान दारुवाला के निधन पर शोक

Fri, 29 May 2020 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 29 May 2020 10:20 PM IST
सार

  • पंडित के ए दुबे पद्मेश ने बताया ज्योतिष जगत की बड़ी क्षति

विज्ञापन
Akhil Bhartiya Astrology Council mourns the death of Bejan Daruwala
बेजान दारुवाला - फोटो : social media

विस्तार

अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित के ए दुबे पद्मेश ने बेजान दारुवाला के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि बेजान दारुवाला ने अपनी भविष्यवाणियों और गणनाओं की बदौलत भारतीय ज्योतिष पद्धति को दुनिया भर में फैलाया और खासकर अंक ज्योतिष की देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

विज्ञापन


पंडित पद्मेश ने कहा है कि बेजान दारुवाला सीधी भविष्यवाणियां करते थे और घुमा फिरा कर बात नहीं करते थे। ग्रहों की चाल और दशाओं के आधार पर उनकी गणनाएं बेहद सटीक होती थीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ वह बड़ी से बड़ी शख्सियत के बारे में अपनी राय जाहिर करते थे। दुनिया के तमाम अर्थशास्त्री भी उनसे राय लिया करते थे और अमेरिका में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद की ओर से बेजान दारुवाला को श्रद्धांजलि देते हुए पद्मेश ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में इन दिनों हर वयोवृद्ध व्यक्ति के निधन को इस वायरस से जोड़कर देखा जाता है जो कि गलत है। जब उनके परिवार के लोग इस बात से इनकार करते हैं कि वो पिछले एक हफ्ते से निमोनिया के शिकार थे, न कि कोरोना पॉजिटिव थे, ऐसे में उनके निधन को कोरोना से जोड़ना सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed