{"_id":"59b4f2764f1c1bfd7f8b59f2","slug":"akhil-bhartiya-akhara-parishad-release-its-fake-babas-list-in-which-ram-rahim-name-is-include","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की लिस्ट, आसाराम और राम रहीम का नाम भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की लिस्ट, आसाराम और राम रहीम का नाम भी शामिल
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में रहने वाले बाबाओं के खिलाफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने गंभीर कदम उठाने की तैयारी कर ली है। यूपी के अल्लापुर स्थित मठ बाघंबरी गद्दी में रविवार को प्रतिनिधियों की अहम बैठक हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिषद ने ऐसे फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है, जिनके खिलाफ गंभीर कदम उठाए जा सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस लिस्ट में सुर्खियों में आए आसाराम, राधे मां, गुरमीत राम रहीम, नारायण साईं, निर्मल बाबा और ओम बाबा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Such hypocrite babas should be put in jails, also their assets must be probed: Akhada Parishad National President, Mahant Narendra Giri pic.twitter.com/nO7Pt7RtPt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) September 10, 2017
इससे पहले ही आसाराम और राम रहीम को फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल करने की खबरें चल रही थी। आसाराम के खिलाफ गंभीर कदम उठाए जाने पर सर्मथक इस कदर नाराज हुए कि महंत नरेंद्र गिरी को जान से मारने की धमकी तक दी गई।
नरेंद्र गिरि को शुक्रवार को फोन कर धमकाया कि अगर आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में डाला गया तो उन्हें मार डाला जाएगा। एसएसपी को सूचना देकर महंत ने दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने सभी 13 अखाड़ों से सलाह के बाद निर्णय लिया था कि आगामी अर्द्धकुंभ में फर्जी संतों और शंकराचार्यों को घुसने नहीं दिया जाएगा।