फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Akhara Council President threatens Asaram's followers in the name of Asaram

आसाराम के भक्तों के नाम पर दी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को धमकी

Sun, 10 Sep 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Sep 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Akhara Council President threatens Asaram's followers in the name of Asaram
फोन टैपिंग - फोटो : demo pic
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बड़े हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि को आसाराम के भक्तों के नाम पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने नरेंद्र गिरि को शुक्रवार को फोन कर धमकाया कि अगर आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में डाला गया तो उन्हें मार डाला जाएगा। एसएसपी को सूचना देकर महंत ने दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने सभी 13 अखाड़ों से सलाह के बाद निर्णय लिया था कि आगामी अर्द्धकुंभ में फर्जी संतों और शंकराचार्यों को घुसने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में 10 सितंबर को अल्लापुर स्थित मठ बाघंबरी गद्दी में सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक होनी है। इसी दिन फर्जी संतों की सूची भी जारी की जाएगी। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि इसी के बाद आसाराम के भक्तों के नाम पर उनके पास फोन आना शुरू हो गया कि आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में न डाला जाय। जवाब में उन्होंने कहा कि इसका निर्णय अखाड़ों के प्रतिनिधि करेंगे। इसके बाद उनकी टोन धमकी वाली हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच उनके मोबाइल पर तीन नंबरों से कॉल आई। तीनों नंबरों से साफ-साफ धमकी दी गई कि आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में शामिल किया तो उन्हें मार डाला जाएगा। इसके बाद नरेंद्र गिरि ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को फोन कर तीनों नंबरों की जानकारी दी। शनिवार को उन्होंने दारागंज थाना में तीन अज्ञात नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर दारागंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच दरोगा आलोक पांडेय को दी गई है। तीनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर डीटेल्स निकाली जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed