फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asaram followers threaten the president of Akhara Parishad

फर्जी संतों की लिस्ट में नाम डाला तो जान से मार दिया जाएगा, आसाराम के भक्तों ने दी धमकी

Sat, 09 Sep 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 09 Sep 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Asaram followers threaten the president of Akhara Parishad
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बड़े हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि को आसाराम के भक्तों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने नरेंद्र गिरि को शुक्रवार को फोन कर धमकाया कि अगर आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में डाला गया तो उन्हें मार डाला जाएगा। एसएसपी को सूचना देकर महंत ने दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने सभी 13 अखाड़ों से सलाह के बाद निर्णय लिया था कि आगामी अर्द्धकुंभ में फर्जी संतों और शंकराचार्यों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में 10 सितंबर को अल्लापुर स्थित मठ बाघंबरी गद्दी में सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक होनी है। इसी दिन फर्जी संतों की सूची भी जारी की जाएगी। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि इसी के बाद आसाराम के भक्तों का फोन आना शुरू हो गया कि आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में न डाला जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में उन्होंने कहा कि इसका निर्णय अखाड़ों के प्रतिनिधि करेंगे। इसके बाद आसाराम के भक्तों की टोन धमकी वाली हो गई। शुक्रवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच उनके मोबाइल पर तीन नंबरों से कॉल आई।

तीनों नंबरों से साफ-साफ धमकी दी गई कि आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में शामिल किया तो उन्हें मार डाला जाएगा। इसके बाद नरेंद्र गिरि ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को फोन कर तीनों नंबरों की जानकारी दी।


शनिवार को उन्होंने दारागंज थाना में तीन अज्ञात नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर दारागंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच दरोगा आलोक पांडेय को दी गई है। तीनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर डीटेल्स निकाली जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed