फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akasa Air Passenger complains of poor food served on Gorakhpur Bangalore flight investigation continues

Akasa Air: अकासा की फ्लाइट में परोसा खराब खाना, यात्री की शिकायत पर एयरलाइन ने स्वीकारा; कहा-विस्तृत जांच जारी

Mon, 09 Sep 2024 01:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 01:34 AM IST
सार

यात्री की शिकायत के बाद अकासा एयरलाइन ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह गोरखपुर से बंगलूरू की प्लाइट क्यूपी 1883 में सवार यात्री द्वारा पहले से पैक किए गए भोजन के संबंध में उठाई गई चिंता से अवगत है। एयरलाइन पूरी तरह से स्वीकार करती है कि फ्लाइट में पहले से पैक किया गया खाना परोसा गया। 

विज्ञापन
Akasa Air Passenger complains of poor food served on Gorakhpur Bangalore flight investigation continues
अकासा एयर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अकासा एयरलाइन की प्लाइट में यात्रियों को खराब खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। एक यात्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज की है। यात्री के अनुसार, शनिवार को गोरखपुर-बंगलूरू फ्लाइट में यात्रियों को कथित तौर पर एक्सपायरी डेट का खाना परोसा गया, जिसके बाद एयरलाइन गलती स्वीकार कर खेद व्यक्त किया और कहा कि कुछ यात्रियों को अनजाने में भोजन परोसा गया, जो हमारे गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करता था। एयरलाइन का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


यात्री की शिकायत के बाद अकासा एयरलाइन ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह गोरखपुर से बंगलूरू की प्लाइट क्यूपी 1883 में सवार यात्री द्वारा पहले से पैक किए गए भोजन के संबंध में उठाई गई चिंता से अवगत है। एयरलाइन पूरी तरह से स्वीकार करती है कि फ्लाइट में पहले से पैक किया गया खाना परोसा गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ यात्रियों को अनजाने में ऐसा खाना परोसा गया, जो हमारे गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करता था। यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद व्यक्त किया है और कहा कि 'हम संबंधित यात्री के संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत जांच कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed