फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akasa air flight emergency landing in mumbai after security alert

Akasa: अकासा एयरलाइन की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Sat, 21 Oct 2023 12:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Oct 2023 12:30 PM IST
सार

फ्लाइट ने बीती रात पुणे से उड़ान भरी थी, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिग कराई गई। 

विज्ञापन
akasa air flight emergency landing in mumbai after security alert
अकासा एयरलाइन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अकासा एयरलाइन ने एक बयान जारी बताया है कि उसकी पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। कंपनी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला किया गया। फ्लाइट ने बीती रात पुणे से उड़ान भरी थी, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिग कराई गई। 
विज्ञापन


क्या था सुरक्षा अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने दावा किया था कि उसके बैग में बम है। जिस समय यात्री ने उसके पास बम होने की जानकारी दी तो उस समय विमान उड़ान भर चुका था, इसलिए विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। घटना शनिवार की है, जब अकासा एयरलाइन की क्यूपी 1148 फ्लाइट ने पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 185 यात्री और क्रू के छह सदस्य सवार थे। मुंबई पहुंचने पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया और यात्री के बैग की तलाशी ली गई। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed