फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akali Dal-BJP asked why did the sikh riots accused Kamal Nath be CM of Madhya Pradesh

अकाली दल-भाजपा ने पूछा, सिख दंगा आरोपी कमलनाथ को क्यों बनाया मध्यप्रदेश का सीएम

Tue, 18 Dec 2018 12:19 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 18 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal-BJP asked why did the sikh riots accused Kamal Nath be CM of Madhya Pradesh

साल 1984 में राजधानी दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी। भाजपा और अकाली दल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस से पूछा कि आखिर इसी दंगे के दूसरे आरोपी को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष बना कर वह क्या संदेश देना चाहती है? दोनों दलों ने कांग्रेस नेतृत्व पर दंगा आरोपियों को लगातार बचाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


भाजपा सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि देश की राजधानी में सरकार की नाक के नीचे हजारों सिखों को सुनियोजित तरीके से मार डाला गया। यह सबको पता था कि इसमें कांग्रेस नेताओं की भूमिका है। इनमें से एक आरोपी सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा मिली। जबकि एक अन्य आरोपी कमलनाथ को कांग्रेस नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की कमान दे दी। 
विज्ञापन


प्रहलाद ने कहा कि कांग्रेस ने पीड़ितों को न्याय देने के बदले आरोपियों के बचाव में सारी ताकत लगा दी। इसलिए इन्हें न्याय के लिए 34 साल तक इंतजार करना पड़ा। भाजपा सांसद ने कहा कि राजधानी में सिखों का कत्लेआम कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर इंदिरा गांधी की हत्या का बदला लेेने के लिए किया गया। यही कारण है कि कांग्रेस नेतृत्व ने इनके खिलाफ कार्रवाई के बदले हमेशा आरोपियों को उपकृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed