फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AK Antony says without role of congress no change of guard is possible in Centre news in Hindi

एके एंटनी बोले: बिना कांग्रेस की भूमिका के केंद्र में बदलाव संभव नहीं, 2024 में मजबूती से वापसी करेगी पार्टी

Wed, 27 Apr 2022 08:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

2024 के आम चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए एंटनी ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप तैयार कर रही है।

विज्ञापन
AK Antony says without role of congress no change of guard is possible in Centre news in Hindi
एके एंटनी - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बुधवार को कहा कि इस ग्रांड ओल्ड पार्टी को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए और इसकी भूमिका के बिना केंद्र में बदलाव संभव नहीं है। पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए नेहरू-गांधी परिवार बहुत जरूरी है क्योंकि यह पार्टी को रास्ता दिखाने वाली शक्ति और पावरहाउस है। बिना परिवार के पूरे देश में इसके 99 फीसदी कार्यकर्ता कांग्रेस को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन


2024 के आम चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए एंटनी ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप तैयार कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी एक बार फिर देश की राजनीति में मजबूती के साथ वापसी करेगी। उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी को हल्के में कतई मत लीजिए। यह वापस आएगी। बिना कांग्रेस की भूमिका के आप दिल्ली में बदलाव करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।'
विज्ञापन


भारत की विविधता में एकता बनाए रखनी होगी
वहीं, दिल्ली और अन्य स्थानों पर हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर एंटनी ने कहा कि स्थिति बहुत खराब और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि भारत अकेला ऐसा देश है जहां सभी धर्म, सभी जातियां और विभिन्न भाषाएं फली-फूली हैं। भारत की सबसे बड़ी शक्ति इसकी विविधता में एकता है। हर क्षेत्र में एकरूपता लाने का संयुक्त प्रयास देश के लिए खतरनाक है। हमें हर कीमत पर भारत की विविधता में एकता बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजनीति से संन्यास ले रहे हैं एके एंटनी
राष्ट्रीय राजनीति को त्याग रहे एके एंटनी अब दिल्ली से केरल स्थानांतरित हो रहे हैं। वह दिल्ली में अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूती से वापसी करेगी। इसके लिए एक योजना पर काम किया जा रहा है। राजस्थान के उदयपुर में इस पर मंथन करने के लिए एक चिंतन शिविर का आयोजन भी हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के लिए लड़ती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed