फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Singh alliance with Nitish Kumar and Marandi

नीतिश कुमार और मरांडी के साथ बड़ौत में ताल ठोकेंगे चौधरी

Sun, 02 Oct 2016 01:48 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ajit Singh alliance with Nitish Kumar and Marandi

सभी दलों के साथ गठजोड़ का दरवाजा खटखटाकर लौटे चौधरी अजीत सिंह को अब राष्ट्रीय लोकदल और जनतादल परिवार रास आने लगा है। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के अध्यक्ष नीतिश कुमार ने भी चौधरी की इस पहल का स्वागत किया है। इस गठजोड़ में झारखंड के पूर्व मूख्यमंत्री और झाविमो अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी भी शामिल हो रहे हैं तथा चार अक्तूबर को बड़ौत में राजनीतिक ताल ठोकने की तैयारी है। चौधरी का दावा है कि  इस दौरान बड़ौत में तिल रखने की जगह नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


चौधरी अजीत सिंह की इस पहल को पश्चिमी उ.प्र. की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके जरिए जद(यू), झाविमो उ.प्र. विधानसभा चुनाव 2017 में अपनी मौजूदगी का भी एहसास कराएगा। वहीं चौधरी अजीत सिंह ने बेटे जयंत चौधरी को विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा बनाने का मन बनाया है। किसान मजदूर महारैली में वह बाकायदा इसकी घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
विज्ञापन


चौधरी को पता है कि रैली की सफलता से उ.प्र. की राजनीति में बड़ा संदेश जाएगा। इसी को केन्द्र में रखकर उन्होंने पहले चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और फिर बड़े चौधरी रास्ते पर चलकर किसान मजदूर महारैली का आयोजन किया है।  इसमें जद(यू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव और प्रवक्ता केसी त्यागी भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरद की नीति पर चले चौधरी

Ajit Singh alliance with Nitish Kumar and Marandi

शरद यादव काफी पहले से जनता दल परिवार को एकजुट करने के पक्ष में है। इसी नीति के तहत उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव से एकजुट होने की अपील की थी। 

इसी तर्ज पर महागठबंधन बना था। हालांकि बाद में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी महागठबंधन से अलग हो गई थी, लेकिन प्रयोग काफी सफल रहा था। नीतिश कुमार, लालू यादव और कांग्रेस पार्टी के गठजोड़ ने राज्य में भाजपा के मंसूबे फेल कर दिए थे।

शरद यादव के फार्मूले पर चलते हुए इस बार पहल चौधरी अजीत सिंह ने की है। राजनीतिक में कुछ समय से अलग-थलग चल रहे चौधरी अजीत सिंह ने हाल में एकजुटता के लिए चिट्ठी भी लिखी थी। बड़ौत में होने वाली रैली को इस चिट्ठी का अगला कदम माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि इसके बाद रालोद, झाविमो और जद(यू) उ.प्र. में मजबूत राजनीतिक मंच के लिए अन्य छोटे दलों को भी जोडऩे की पहल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed