फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar-led group has no right to sack me as Maha NCP president: Jayant Patil

Maharashtra: जयंत पाटिल का अजित पवार के खेमे पर हमला, कहा- मुझे पद से हटाने का उन्हें अधिकार नहीं

Tue, 04 Jul 2023 03:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

एनसीपी के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इतने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम ने विपक्षी दलों के नेताओं को भी अंदर तक हिला दिया है। नेताओं में वार-पलटवार का खेल शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Ajit Pawar-led group has no right to sack me as Maha NCP president: Jayant Patil
जयंत पाटिल ने अजित पवार पर किया पलटवार। - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह को उन्हें पद से हटाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एनसीपी के सभी 53 विधायक पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है, एनसीपी के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इतने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम ने विपक्षी दलों के नेताओं को भी अंदर तक हिला दिया है। नेताओं में वार-पलटवार का खेल शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, एकनाथ शिंदे फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार ने सोमवार को अगला कदम उठाते हुए जयंत पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उनकी जगह सुनील तटकरे को नियुक्त किया था। अजित के खेमे ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष से जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महासचिव तटकरे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए हटा दिया था। दरअसल, पटेल और तटकरे अजित पवार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, इसी को लेकर दोनों नेताओं पर कार्रवाई की गई।

जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाला गुट एक 'विचारधारावादी' पार्टी है। उन्हें मुझे राकांपा राज्य इकाई अध्यक्ष के पद से हटाने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं, सरकार में शामिल हुए नौ विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने अजित पवार और आठ अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष एक याचिका दायर की थी।


जयंत पाटिल ने दावा किया कि सभी विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सबको पता चला जाएगा कौन किसके साथ है। अजित पवार खेमे ने राजभवन को सौंपे पत्र में दावा किया था कि उन्हें एनसीपी के 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed