फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Doval will participate in the India-Sri Lanka-Maldives maritime security conference, will go on a two-day tour to colombo

भारत-श्रीलंका-मालदीव समुद्री सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे डोभाल, दो दिन के दौरे पर जाएंगे कोलंबो

Thu, 26 Nov 2020 10:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ajit Doval will participate in the India-Sri Lanka-Maldives maritime security conference, will go on a two-day tour to colombo
अजीत डोवाल - फोटो : social media

विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सुरक्षा सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लेने पड़ोसी देश श्रीलंका जाएंगे। मंत्रालय ने बताया कि यहां डोभाल भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कोलंबो का उनका दौरा दो दिन का होगा। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डोभाल श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत) कमल गुणारत्ने के निमंत्रण पर एनएसए स्तर के चौथे त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कोलंबो जाएंगे। बयान में कहा गया है, 'एनएसए स्तरीय त्रिपक्षीय सम्मेलन हिंद महासागरीय देशों के बीच सहयोग के लिए एक प्रभावी मंच साबित हुआ है।'
विज्ञापन


बयान के अनुसार, 'बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।' सम्मेलन से इतर डोभाल अन्य उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed