{"_id":"625b6c6745d4e57d1717babf","slug":"aircraft-fuel-price-increases-rs-227-5-price-has-increased-one-and-a-half-times-since-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएफ: विमान ईंधन 227.5 रुपये महंगा, लगातार आठवीं बार हुई वृद्धि, जनवरी से अब तक डेढ़ गुने हो गए दाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एटीएफ: विमान ईंधन 227.5 रुपये महंगा, लगातार आठवीं बार हुई वृद्धि, जनवरी से अब तक डेढ़ गुने हो गए दाम
Sun, 17 Apr 2022 06:54 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 Apr 2022 06:54 AM IST
सार
जनवरी से अब तक एटीएफ की कीमत डेढ़ गुुना बढ़ चुकी है। इस बार इसमें 0.20 फीसदी वृद्धि हुई और दिल्ली में यह 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
तेल कंपनियों ने विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर शनिवार को 227.5 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ा दिए। विमानों के संचालन में 40 प्रतिशत खर्च एटीएफ का ही होता है।
विज्ञापन
जनवरी से अब तक एटीएफ की कीमत डेढ़ गुुना बढ़ चुकी है। इस बार इसमें 0.20 फीसदी वृद्धि हुई और दिल्ली में यह 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल पर करीब 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने के बाद पिछले 10 दिनों से तेल कंपनियों ने नई वृद्धि रोक रखी है।
विज्ञापन
वहीं, एटीएफ पर यह लगातार 8वीं पाक्षिक वृद्धि हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम जहां रोजाना तय किए जा सकते हैं, एटीएफ की दरें महीने की 1 व 16 तारीख यानी हर 15 दिन में एक बार ही बदल सकती हैं।
विज्ञापन
- 16 मार्च को 18.3 प्रतिशत बढ़े थे दाम
- 1 अप्रैल को 2258.54 और 16 मार्च को 17,135.63 रुपये बढ़े थे।
- मुंबई में 1,11,981.99, कोलकाता में 1,17,753.60 और चेन्नई में 1,16,933.49 रुपये किलोलीटर कीमत।