फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airbus plane operated by IndiGo faced engine stall warning for a few seconds

Guwahati-Mumbai Flight: इंडिगो के यात्री विमान में बजा 'इंजन स्टाल' अलार्म, पास से गुजरा बोइंग-777

Tue, 30 Aug 2022 10:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Aug 2022 10:51 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना इंडिया की फ्लाइट संख्या 6ई-6812 के साथ हुई है। घटना के समय विमान के इंजन में खराबी का अलार्म बजना शुरू हो गया था। ऐसा बड़े विमान बोइंग 777 के पास से गुजर जाने के बाद हुआ था।

विज्ञापन
Airbus plane operated by IndiGo faced engine stall warning for a few seconds
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिगो द्वारा संचालित एक एयरबस विमान को कुछ सेंकड के लिए 'इंजन स्टाल' चेतावनी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह यात्री विमान गुवाहाटी से मुंबई जा रहा था और घटना के वक्त 36 हजार फीट की उंचाई पर था। इसी समय विमान के पायलट को इंजन संख्या 1 में खराबी होने की चेतावनी मिली। हालांकि कुछ समय बाद यह चेतावनी गायब हो गई। 

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना इंडिया की फ्लाइट संख्या 6ई-6812 के साथ हुई है। घटना के समय विमान के इंजन में खराबी का अलार्म बजना शुरू हो गया था। ऐसा बड़े विमान बोइंग 777 के पास से गुजर जाने के बाद हुआ था। यह विमान इंडिगो की फ्लाइट के सामने की दिशा में आ गया था। 
विज्ञापन


ऐसे में बीच आसमान में वेक टर्बुलेंस भी सामने आया था। हालांकि बोइंग 777 जैसे बड़े प्लेन के पास से गुजरने के कारण टर्बुलेंस झेलने के बाद भी इंडिगो का विमान बिना किसी परेशानी के मुंबई में लैंड हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विमानन नियामक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, उड़ान के दौरान हर विमान एक वेक टर्बुलेंस पैदा करता है। वेक टर्बुलेंस के फलस्वरूप विमान के पीछे दो विपरीत चक्रीय भंवर छूटते जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed