फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airbus Defence: Second C295 for India has been delivered to the Indian Air Force

IAF: भारतीय वायुसेना को मिला दूसरा C-295 सैन्य विमान, एयरबस डिफेंस ने दी जानकारी; जानिए इसकी खासियतें

Sat, 04 May 2024 02:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 May 2024 02:06 AM IST
सार

IAF: एयरबस डिफेंस ने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए दूसरे C-295 विमान को भारत को सौंपा गया है। भारत की ओर से ऑर्डर किए गए कुल 56 विमानों में से 16 का उत्पादन एयरबस द्वारा स्पेन के सेविले में किया जाएगा।

विज्ञापन
Airbus Defence: Second C295 for India has been delivered to the Indian Air Force
सी-295 - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायुसेना को दूसरा C-295 सैन्य विमान सौंपा गया है। पहला विमान पिछले साल सितंबर माह में दिया गया था। एयरबस डिफेंस ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


एयरबस डिफेंस ने एक्स पर लिखा, कहानी जारी है। भारतीय वायुसेना के लिए दूसरे C-295 विमान को भारत को सौंपा गया है। भारत की ओर से ऑर्डर किए गए कुल 56 विमानों में से 16 का उत्पादन एयरबस द्वारा स्पेन के सेविले में किया जाएगा। एक औद्योगिक साझेदार के रूप में शेष 40 का उत्पादन पश्चिम भारत के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) द्वारा किया जा रहा है। मेक इन इंडिया के तहत C-295 के लिए वडोदरा में पहला संयंत्र 2026 में शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन


सी295 विमान के बारे में जानिए
  • एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी के साथ दो साल पहले 21,935 करोड़ रुपये में 56 सी295 परिवहन विमानों को खरीदने का सौदा किया था।
  • भारतीय वायु सेना (आईएएफ) छह दशक पहले सेवा में आए पुराने एवरो-748 विमानों के अपने बेड़े को बदलने के लिए सी295 विमान खरीद रही है।
  • सी295 को एक बेहतर विमान माना जाता है, जिसका उपयोग 71 सैनिकों या 50 पैराट्रूपर्स के सामरिक परिवहन के लिए किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल उन स्थानों पर सैन्य साजो-सामान और रसद पहुंचाने के लिए किया जाता है, जहां मौजूदा भारी विमानों के जरिए नहीं पहुंचा जा सकता।
  • सी295 विमान पैराशूट के सहारे सैनिकों को उतारने और सामान गिराने के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
  • इसका उपयोग किसी हादसे के पीड़ितों और बीमार लोगों को निकालने के लिए भी किया जा सकता है।
  • यह विमान विशेष अभियानों के साथ-साथ आपदा की स्थिति और समुद्री तटीय क्षेत्रों में गश्ती कार्यों को पूरा करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed