फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air strike demanded fooling himself, Congress: Hardeep Singh Puri

एयर स्ट्राइक के सुबूत मांग खुद को मूर्ख बना रही कांग्रेस: पुरी

Sun, 10 Mar 2019 05:22 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 10 Mar 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
Air strike demanded fooling himself, Congress: Hardeep Singh Puri
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के सुबूत मांगने पर कांग्रेस पर पलटवार किया। पुरी ने कहा कि सुबूत मांगकर विपक्षी पार्टी खुद को मूर्ख बना रही है। इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया और सरकार इसका सुबूत देने को बाध्य नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को कहा, ‘पाकिस्तानी सरकार ने अब तक विदेशी पत्रकारों को उस क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं दी है। इससे लोगों को खुद ही सुबूत मिल जाता है। मुझे उन लोगों के लिए बहुत दुख होता है तो सुबूत मांग कर खुद को ही मूर्ख बना रहे हैं। जो लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं, वे एक ऐसी पार्टी के प्रतिनिधि हैं जिसने 70 साल तक देश पर राज किया है और रणनीतिक संयम का शिकार हुए हैं। इसका मतलब है कि चूंकि हम परमाणु शक्ति हैं, हम खुद का बचाव नहीं कर सकते।’ केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने वेधशाला के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया : फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और खुद को मजबूत राष्ट्र के तौर पर पेश किया है। फडणवीस ने शनिवार को सतारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद की गई कार्रवाई दिखाती है कि भारत कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत देश है। आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गर्व से न्यू इंडिया का परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। आज पूरी दुनिया हमारे साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचूक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव से विंग कमांडर अभिनंदन हमारे साथ हैं। इस दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक मदन भोसले ने फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। मदन महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रतापराव भोसले के बेटे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed