फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Marshal Tejinder Singh takes over as Deputy Chief of Air Staff news in hindi

Air Force: एयर मार्शल तेजिंदर सिंह बने वायुसेना के उपप्रमुख, पद संभालने के बाद युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 01 Sep 2024 04:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 01 Sep 2024 04:23 PM IST
सार

Air Marshal Tejinder Singh: एयर मार्शल तेजिंदर सिंह एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन और एक प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वह जम्मू-कश्मीर के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी थे।

विज्ञापन
Air Marshal Tejinder Singh takes over as Deputy Chief of Air Staff news in hindi
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने रविवार को भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख का पदभार संभाला। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। वायु सेना के मुख्यालय (वायु भवन) में कार्यभार संभालने के बाद एयर मार्शल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को 13 जून, 1987 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। वह 4,500 घंटे से अधिक की उड़ान के साथ ए-कैटेगरी के फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं। एयर मार्शल सिंह रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के भी पूर्व छात्र हैं। 
विज्ञापन


एयर मार्शल तेजिंदर सिंह एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन और एक प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वह जम्मू-कश्मीर के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी थे। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि कमांड मुख्यालय में ऑपरेशनल स्टाफ, वायु सेना मुख्यालय में एयर कमोडोर (कार्मिक अधिकारी -1), एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप सहायक प्रमुख, मुख्यालय आईडीएस में वित्तीय (योजना), एयर कमोडोर (एयरोस्पेस सुरक्षा) की कमान भी संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में आगे बताया गया कि वायुसेना मुख्यालय में वायु कर्मचारी संचालन (ऑफेंसिव) और एसीएएस संचालन (स्ट्रैटेजी) की भी कमाल संभाल चुके हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वह मेघालय के शिलॉन्ग में भारतीय वायुसेना के मुख्यालय पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी थे। उन्हें 2007 में वायु सेना पदक और 2022 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सेंट्रल एयर कमांड में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed