{"_id":"5f01c49e84b2c46bd3052207","slug":"air-india-will-operate-36-flights-between-india-and-usa-from-11th-july-to-19th-july-under-vande-bharat-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत मिशन : 11 से 19 जुलाई के बीच अमेरिका के लिए 36 उड़ानें संचालित करेगी एयर इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंदे भारत मिशन : 11 से 19 जुलाई के बीच अमेरिका के लिए 36 उड़ानें संचालित करेगी एयर इंडिया
Sun, 05 Jul 2020 05:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने की मुहिम में भारत सरकार ने अमेरिका के लिए उड़ानों के संचालन का फैसला किया है। इसके अनुसार 11 से 19 जुलाई के बीच एयर इंडिया अमेरिका के लिए 36 उड़ानों का संचालन करेगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया की ओर से जारी एक सूचना में बताया गया है कि अमेरिका में मौजूद भारतीय नागरिक जो इन उड़ानों से आना चाहते हैं वह टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग छह जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह दो बजे ( न्यूयॉर्क में सुबह 10 बजे, शिकागो में सुबह 9.30 बजे और सैन फ्रांसिस्को में सुबह 7.30 बजे) से एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी।
विज्ञापन
Air India will operate 36 flights between India & USA from 11th July to 19th July, 2020 under #VandeBharatMission: Air India pic.twitter.com/RZPPEIHDlP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 5, 2020
बता दें कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते लगे वैश्विक लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था। इस मिशन के तहत 5.03 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिक देश वापस लौट चुके हैं। अभियान के तहत 137 देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाया गया।
इस अभियान का पहला चरण सात मई से 15 मई तक चला । मिशन के तहत वापसी का दूसरा चरण 17 से 22 मई तक चला। हालांकि सरकार ने इस चरण को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया था। वहीं, तीसरा चरण 11 जून से दो जुलाई तक चला। फिलहाल अभियान का चौथा चरण चल रहा है।