{"_id":"5b2a6c994f1c1b264d8b77e8","slug":"air-india-will-now-have-maharaja-category-seats-on-international-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब ‘महाराजा’ श्रेणी की सीटें भी होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब ‘महाराजा’ श्रेणी की सीटें भी होंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को अब एक नया अनुभव मिलने वाला है। एयर इंडिया अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर महाराजा बिजनेस श्रेणी की सीटें उपलब्ध कराएगी। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा एयरलाइन के यात्रियों अलग-अलग प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। एयरलाइन क्रू की वेशभूषा भी नई होगी।
विज्ञापन
एयरलाइन की ओर से इन नए उत्पादों ओर सेवाओं की पेशकश 22 जून को किए जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश की योजना को फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन
नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कह, ‘‘एयरलाइन महाराजा बिजनेस श्रेणी की सीट पेश करेगी।’’
एयरलाइन के बोइंग 777 और 787 विमानों के बेड़े में मौजूदा फर्स्ट क्लास ओर बिजनेस श्रेणी की सीटों को नए सिरे से बिजनेस श्रेणी की सीटों में पेश किया जाएगा। ये विमान छोटी और लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन करते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत प्रथम श्रेणी और बिजनेस श्रेणी की सीटों के परिवेश और साज सज्जा का उन्नयन किया जाएगा। इसके अलावा इसमें नए फीचर जोड़े जाएंगे। नाइट किट को भी नया रूप दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। क्रू की वेशभूषा में भी बदलाव किया जाएगा।