फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india urination case victim reply on shankar mishra claim she peed herself

Air India Case: खुद सीट पर पेशाब करने के आरोपों पर पीड़िता ने दिया जवाब, शंकर मिश्रा को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 14 Jan 2023 12:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Jan 2023 12:18 PM IST
सार

Air India Case: पीड़िता ने बयान में कहा कि "आरोपी अपने बेहूदा कृत्य पर पश्चाताप करने के बजाय पीड़िता को प्रताड़ित करने के लिए उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहा है।"

विज्ञापन
air india urination case victim reply on shankar mishra claim she peed herself
एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने का आरोपी शंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर इंडिया केस की पीड़िता ने शंकर मिश्रा के आरोपों पर पलटवार किया है। शंकर मिश्रा के वकील ने कोर्ट को बताया था कि पीड़िता ने खुद अपनी सीट पर पेशाब किया था। जिस पर पीड़िता का बयान सामने आया है। पीड़िता ने आरोपों को गलत और अपमानजनक बताया है। बता दें कि शंकर मिश्रा पर आरोप लगा था कि उसने शराब के नशे में एयर इंडिया की फ्लाइट में पीड़ित बुजुर्ग महिला की सीट पर पेशाब किया था। जिसके बाद शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब शंकर मिश्रा के वकील ने कोर्ट में दावा किया है कि पीड़िता ने खुद अपनी सीट पर पेशाब किया था। 

विज्ञापन


वकील ने कहा कि पीड़िता बीते 30 सालों से भरतनाट्यम डांसर रही हैं और यह सामान्य है कि उन्हें पेशाब को लेकर असंयम होने की दिक्कत हो सकती है। शंकर मिश्रा के इस दावे पर महिला ने अपने वकील के माध्यम से एक बयान जारी किया है। जिसमें महिला ने कहा है कि "यह हमारी जानकारी में आया है कि आरोपी की तरफ से पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानिपूर्ण आरोप लगाए गए हैं।  यह आरोप पूरी तरह से गलत हैं और बेहद अपमानजनक हैं।"
विज्ञापन


पीड़िता के वकील ने जारी बयान में कहा कि "आरोपी अपने बेहूदा कृत्य पर पश्चाताप करने के बजाय पीड़िता को प्रताड़ित करने के लिए उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहा है।" गौरतलब है कि एयर इंडिया मामले में डीजीसीए ने एयर इंडिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में डीजीसीए ने एयर इंडिया पर मामले को गलत तरीके से हैंडल करने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीती 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आरोपी शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर पीड़ित बुजुर्ग महिला की सीट पर पेशाब कर दिया था। पीड़िता के इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बीते दिनों शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed