फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India to restart Delhi-Tel Aviv flights on May 16

Air India: 16 मई से तेल अवीव के लिए फिर से बहाल होंगी उड़ानें, एयर इंडिया ने की घोषणा

Sat, 04 May 2024 01:26 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 May 2024 01:26 AM IST
सार

Air India: एयर इंडिया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह 16 मई 2024 से पांच साप्ताहिक उड़ानों के साथ दिल्ली और तेल अवीव के बीच सेवाओं को फिर से बहाल करेगी।

विज्ञापन
Air India to restart Delhi-Tel Aviv flights on May 16
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह 16 मई से दिल्ली और तेल अवीव के बीच उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेगी। एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इस्राइल से आने और जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन


एयरलाइन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह 16 मई 2024 से पांच साप्ताहिक उड़ानों के साथ दिल्ली और तेल अवीव के बीच सेवाओं को फिर से बहाल करेगी। एयर इंडिया ने 19 अप्रैल को कहा था कि तेल अवीव की उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी। बाद में इस निलंबन को 15 मई तक बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन


एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में कहा था कि पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों को हमने 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित कर दिया है। स्थिति पर हमारी नजर है। हम अपने उन यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जो पहले ही तेल अवीव आने-जाने के लिए बुकिंग कर चुके हैं। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच महीने बाद टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने तीन मार्च से इस्राइल के शहर तेल अवीव के लिए उड़ान फिर से बहाल की थी। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed