Air India: एयर इंडिया ने रद्द कीं 60 उड़ानें, कहा- तकनीकी समस्याओं के कारण विमानों की वापसी में हो रही देरी
Air India: एयर इंडिया ने एक बयान में बताया कि कुछ विमानों के रखरखाव की समस्याओं के कारण उनकी वापसी में देरी हुई है, जिससे उड़ानें रद्द करनी पड़ीं है। हालांकि, कंपनी रद्द की गई उड़ानों के गंतव्यों का नाम नहीं बताया।
विस्तार
टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया को विमानों की अनुपलब्धता के कारण इस साल नवंबर और दिसंबर के लिए भारत-अमेरिका के मार्ग पर करीब 60 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ये उड़ानें उस समय रद्द की गई हैं, जब यात्रा का पीक समय है। इनमें सैन फ्रांसिस्को और शिकागो के लिए उड़ान सेवाएं शामिल हैं।
एयर इंडिया ने एक बयान में बताया कि कुछ विमानों के रखरखाव की समस्याओं के कारण उनकी वापसी में देरी हुई है, जिससे उड़ानें रद्द करनी पड़ीं है। हालांकि, कंपनी रद्द की गई उड़ानों के गंतव्यों का नाम नहीं बताया।
सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया ने 15 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन, शिकागो, न्यूयॉर्क के लिए करीब 60 उड़ानें रद्द की हैं। इसके अलावा, एयरलाइन ने दिल्ली-शिकागो मार्ग पर 14 उड़ानें, दिल्ली-वॉशिंगटन मार्ग पर 28 उड़ानें, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को पर 12 उड़ानें, मुंबई-न्यूयॉर्क पर चार उड़ानें और दिल्ली-न्यूयॉर्क मार्ग पर दो उड़ानें रद्द की हैं।
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, कुछ विमानों के रखरखाव में देरी से लौटने और आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं उके कारण परिचालन बेड़े में अस्थायी कमी आई है। हम इस स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इससे प्रभावित ग्राहकों को सूचित किया गया है और उन्हें एयर इंडिया की अन्य उड़ानों में जाने, किसी और दिन के लिए उड़ान में बदलने या राशि को रिफंड करने की पेशकश की गई है।
अभी एयर इंडिया दिल्ली-वॉशिंगटन मार्ग पर पांच उड़ाने संचालित करती है। जबकि दिल्ली-जॉन एफ.कैनेडी (न्यूयॉर्क) और मुंबई-जॉन एफ. कैनेडी मार्ग पर हफ्ते में सात उड़ानें हैं। एयर इंडिया सैन फ्रांसिस्को के लिए दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से उड़ाने संचालित करती है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.