{"_id":"684aa24aaa08d1aee303667a","slug":"air-india-statement-on-ahmedabad-plane-crash-death-toll-reaction-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plane Crash: एअर इंडिया के चेयरमैन ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख; जारी हुआ हॉटलाइन नंबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Plane Crash: एअर इंडिया के चेयरमैन ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख; जारी हुआ हॉटलाइन नंबर
Thu, 12 Jun 2025 04:43 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:43 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा 'अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं। सभी लोग प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में गिरा विमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान में कहा कि 'हम बड़े दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, वह आज हादसे का शिकार हो गई। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। अभी हमारी प्राथमिकता पीड़ित लोगों और परिवारों की मदद करना है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और आपात टीमों की मदद में जुटे हैं। जैसे ही सही जानकारी मिलेगी, वैसे ही इसे साझा किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के लिए एक आपात सेंटर बनाया गया है और उसे एक्टिवेट कर दिया गया है।'
एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर सोशल मीडिया हैंडल को किया ब्लैक
एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट एआई171 ने 1.38 पर उड़ान भरी थी। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एअर इंडिया ने अथॉरिटीज को पूरा समर्थन देने की बात कही है। एअर इंडिया ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। एअर इंडिया ने हादसे के दुख में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्क्रीन को ब्लैक कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Plane Crash: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट था हादसे का शिकार विमान, विमान की सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल
विज्ञापन
डॉक्टर हॉस्टल के ऊपर गिरा विमान
अहमदाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुई। सूचना मिलने के 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 70-80 प्रतिशत इलाका क्लीयर करा लिया गया है। सभी एजेंसियां काम में जुटी हैं।
अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर बनाया जा रहा है सहायता डेस्क
लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान दुर्घटना के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अस्थायी रूप से बंद अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवाओं और अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया है।
AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन