{"_id":"5ad737f54f1c1b340a8b52bc","slug":"air-india-staffer-forgets-phone-on-international-flight-delays-it-by-2-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों देरी के पीछे एयर इंडिया की सामने आई ये लापरवाही, नाराज यात्री हुए आग बबूला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घंटों देरी के पीछे एयर इंडिया की सामने आई ये लापरवाही, नाराज यात्री हुए आग बबूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की लापरवाही के चलते फिर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 18 मार्च की एक घटना उजागर हुई है जिसमें ये बात सामने आई है कि एयर इंडिया का प्लेन महज इसलिए देरी से पहुंचा क्योंकि उसके एक स्टाफ मेम्बर का मोबाइल फोन प्लेन में छूट गया था। महज इसीलिए इंटरनेश्नल प्लेन को रोके रखा गया। फोन के चलते ही यात्रियों को पूरे दो घंटे तय समय से ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ये घटना तब हुई जब प्लेन को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचना था। एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान लंदन से अहमदाबाद आ रहा था। एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा विभाग ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है। बता दें कि स्टाफ मेम्बर का फोन प्लेन में छूटा है इसकी जानकारी केवल विमान 787-800 (वीटी-एएनपी) के कमांडर को ही थी। इसके बाद उसने स्टाफ मेम्बर से बात कर फोन लौटाने की सोची लेकिन उन यात्रियों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा जो तय समय पर प्लेन के इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया की इस लापरवाही से यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई थी। जिसके बाद कई लोगों ने एयर इंडिया से इसकी शिकायत की और अब इस खबर के बाद विमान 787-800 (वीटी-एएनपी) के कमांडर समेत कई स्टाफ मेम्बरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन