{"_id":"61e9c016b72e682d4952e296","slug":"air-india-resumes-six-flights-from-america-after-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"एअर इंडिया: बोइंग से मंजूरी के बाद अमेरिका से फिर शुरू कीं छह उड़ानें, 5जी विवाद के बाद आठ फ्लाइट्स की गई थीं रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एअर इंडिया: बोइंग से मंजूरी के बाद अमेरिका से फिर शुरू कीं छह उड़ानें, 5जी विवाद के बाद आठ फ्लाइट्स की गई थीं रद्द
Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
सार
अमेरिकी विमानन नियामक संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बृहस्पतिवार को अपने ताजा निर्देश में कहा कि बी-777 समेत कुछ खास तरह के विमानों में लगे रेडियो अल्टीमीटर 5-जी सेवाओं से प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एअर इंडिया ने कहा है कि विमान निर्माता से मंजूरी मिलने के बाद उसने बृहस्पतिवार को बोइंग बी-777 विमानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। इस तरह भारत-अमेरिका के बीच छह उड़ानें शुरू हो गई हैं। बता दें, उत्तरी अमेरिका में 5-जी इंटरनेट के कारण एअर इंडिया ने बुधवार को भारत-अमेरिकी हवाई मार्गों पर आठ उड़ानें विमान के रेडियो अल्टीमीटर में बाधा की आशंका से रद्द कर दी थीं।
विज्ञापन
अमेरिकी विमानन नियामक संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बृहस्पतिवार को अपने ताजा निर्देश में कहा कि बी-777 समेत कुछ खास तरह के विमानों में लगे रेडियो अल्टीमीटर 5-जी सेवाओं से प्रभावित नहीं होंगे। इसके बाद एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि बोइंग ने बी-777 विमानों कतो अमेरिका में संचालित करने के लिए मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद पहली उड़ान बृहस्पतिवार सुबह जेएफके (न्यूयॉर्क) के लिए रवाना हुई। इसके बाद अन्य उड़ानें शिकागो और सेन फ्रांसिस्को के लिए भी होंगी। फंसे हुए यात्रियों को लाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका में उड़ान भरने वाले बी-777 मामले को सुलझा लिया गया है। फिलहाल दिल्ली-न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क-दिल्ली, दिल्ली-शिकागो, शिकागो-दिल्ली, दिल्ली-सेन फ्रांसिस्को और सेन फ्रांसिस्को-दिल्ली की उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन