{"_id":"598255904f1c1b1b738b45a6","slug":"air-india-plans-to-give-litti-chokha-dhokla-and-dosa-to-passenger-in-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के विमानों में मिलेंगे लिट्टी-चोखा, ढ़ोकला और डोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के विमानों में मिलेंगे लिट्टी-चोखा, ढ़ोकला और डोसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Aug 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के विमान में यदि आप किसी को लिट्टी-चोखा, ढोकला, डोसा या फाफड़ा खाते देखें तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। विमानन कंपनी ने अपनी कैटरिंग नीति में बदलाव करते हुए विमान में यात्रियों की पसंद का क्षेत्रीय व्यंजन परोसने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों की पसंद की शराब भी परोसी जाएगी। शराब नहीं पीने वालों के लिए मॉकटेल की व्यवस्था होगी। एयर इंडिया ने नई कैटरिंग नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 28 अक्तूबर से बिजनेस व प्रथम श्रेणी के यात्रियों को यह सुविधा देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रयोग सफल होने पर इसे घरेलू विमान सेवा में भी लागू किया जाएगा। एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार लंबे समय से खानपान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था। उम्मीद है कि इस नई कैटरिंग नीति से यात्रियों का आकर्षण बढ़ेगा और कंपनी को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
नई नीति के तहत देशी और विदेशी शेफ को एक साथ ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि विदेश से आने वाले यात्रियों को भी विमान में देशी खाने का स्वाद मिल सके। यात्रियों को स्कॉच श्रेणी की शराब की जगह अन्य श्रेणी वाले शराब का भी विकल्प दिया जाएगा।
शराब नहीं पीने वाले यात्रियों को जूस के साथ मॉकटेल का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा सभी देशी-विदेशी यात्रियों को दी जाएगी।