फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Pilot of flight which went to Wuhan had asked about the possibilities of infection

वुहान जाने वाली उड़ान के पायलट ने किया था सवाल- 'हमारे संक्रमित होने की कितनी संभावना है?'

Fri, 14 Feb 2020 01:08 AM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Feb 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Air India Pilot of flight which went to Wuhan had asked about the possibilities of infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स

चीन के कोरोनावायरस से प्रभावित वुहान से भारतीयों को चालक दल के 19 सदस्यों के साथ वापस लाने वाले एअर इंडिया के कप्तान अमिताभ सिंह ने जाने से पहले पूछा था कि हमारे संक्रमित होने की कितनी संभावना है? हमारे परिवारों का क्या होगा?

विज्ञापन


राष्ट्रीय वाहक में परिचालन के निदेशक सिंह ने डबल-डेकर बोइंग 747 विमान को कार्यकारी कमांडर के तौर पर उड़ाया था। यह विमान 31 जनवरी और एक फरवरी को दो बार में वुहान में फंसे भारतीयों को लेकर आया था। इसमें 647 भारतीय और मालदीव के सात नागरिक थे।
विज्ञापन


जब पहली उड़ान उतर रही थी तो उन्हें 'भयानक अहसास' हो रहा था। सिंह ने कहा कि सड़कें और इमारतें अच्छी तरह से जगमगा रही थीं लेकिन शहर में सन्नाटा पसरा हुआ था, क्योंकि आसपास कोई इंसान नहीं था। एअर इंडिया ने भले ही पहले भी फंसे हुए लोगों के बाहर निकाला हो लेकिन वुहान से लोगों को लाना अपनी तरह का पहला अभियान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ानों में सवार एअर इंडिया के एक कर्मी ने कहा कि हमने अपने डर पर विजय प्राप्त की क्योंकि हमें नहीं पता था कि क्या अपेक्षित है। उन्होंने वुहान से निकाले गए लोगों की भी प्रशंसा की और कहा कि एक भी शख्स ने दुर्व्यवहार नहीं किया।

सात दिन तक अलग रहने के बाद इस हफ्ते काम पर लौटे सिंह ने कहा कि इन उड़ानों में सबसे अच्छी बात यह थी कि चालक दल के किसी भी सदस्य ने जाने से इनकार नहीं किया बल्कि वे इसे करने के लिए अधिक तैयार थे।

बचाव उड़ानों के लिए अल्प सूचना में तैयारी के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि चालक दल के सदस्यों के पास सवाल और आशंकाएं थीं, जिनका संतोषजनक जवाब दिया गया।

सिंह ने कहा, 'जोखिम क्या हैं, हमारे संक्रमित होने की कितनी संभावना है, उड़ान के बाद हमारे साथ क्या होगा, हमारे परिवारों का क्या होगा? ये सवाल थे।' सिंह ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से सावधानी बरतने को लेकर बात की और उनके सभी सवालों के जवाब दिए गए।

उन्होंने कहा, 'यह एक मानवीय उड़ान है। हम यहां जरूरत की इस घड़ी में मदद करने और आपको वापस भारत ले जाने के लिए आए हैं... अपनी आवाजाही को कम से कम रखें और चालक दल तभी आएगा जब आप अस्वस्थ होंगे। दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले विमान में ये घोषणाएं की गई थीं।'


प्रत्येक उड़ान में एअर इंडिया का 20 सदस्यीय चालक दल, डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों सहित कुल 34 लोग शामिल थे। विमान में 15 केबिन क्रू और पांच कॉकपिट क्रू थे, जिसमें सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed