फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Mumbai to ondon Flight Gets Bomb Threat An Hour Before Landing

Air India: लैंडिंग से एक घंटे पहले एयर इंडिया की मुंबई-लंदन उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी, आपात स्थिति घोषित

Thu, 17 Oct 2024 06:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 17 Oct 2024 06:30 PM IST
सार

Air India: मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति घोषित की गई। आज एयर इंडिया की पांच उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिनमें से दो विस्तारा और दो इंडिगो की शामिल हैं।

विज्ञापन
Air India Mumbai to ondon Flight Gets Bomb Threat An Hour Before Landing
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति घोषित की गई। आज एयर इंडिया की पांच उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिनमें से दो विस्तारा और दो इंडिगो की उड़ान शामिल हैं। इस हफ्ते भारतीय उड़ानों को मिल रही धमकियों की सूची में यह एक और मामला जुड़ गया है। 

विज्ञापन


विमान ने 'स्क्वॉक्स 7700' कोड का इस्तेमाल किया, जिसका इस्तेमाल पायलट सामान्य आपात स्थिति की घोषणा के लिए करते हैं। उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट 'फ्लाइट रडार 24' के मुताबिक, एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान सुबह 7:05 बजे (भारतीय समयानुसार) मुंबई से उड़ाने भरने के बाद पूर्वी इंग्लैंड के ऊपर उड़ रहा था और आपात स्थिति घोषित की गई। 
विज्ञापन


हीथ्री हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा विमान
एआई129 उड़ान की उड़ान को लंदन में हीथ्रो हवाई अड्डे पर 12:05 बजे (ब्रिटेन के समयानुसार) उतरना था। लेकिन एक घंटे पहले ही आपात स्थिति घोषित कर दी गई। 'फ्लाइड रडार 24' के मुताबिक, विमान हीथ्री हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'स्क्वॉक्स 7700' कोड का क्या मतलब है?
स्क्वॉक्स 7700 का मतलब  होता है नजदीकी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को विमान की स्थिति की जानकारी देना। उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा, जिसमें चार दिनों में कम से कम 20 विमानों को धमकियों का सामना करना पड़ा। 

फ्रैंकफर्ट से मुंबई आने वाली उड़ान को भी मिली धमकी
इससे पहले, फ्रैंकफर्ट से मुंबई आने वाली विस्तारा एक उड़ान को उतरने के तुरंत बाद सुरक्षा जांच के लिए ले जाया गया। इसमें बोइंग 787 विमान में 147 यात्री सवार थे। विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा, 16 अक्तूबर 2024 को फ्रैंकफर्ट से मुंबई आने वाली विस्तारा उड़ान यूके 028 को सोशल मीडिया पर धमकी के बाद सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ा। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया। विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया और इसके आइसोलेसेशन बे में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को उतार लिया गया है। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। हमारे ग्राहकों, चालकों और विमान की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। 


आइसोलेशन बे में ले जाया गया इंडिगो का विमान
इस बीच, इस्तांबुल से मुंबई आ रही एक इंडिगो की उड़ान को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद इसे भी पूरी जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा, इस्तांबुल से मुंबई आ रही उड़ान 6ई 18  को सुरक्षा संबंधी चेतावनी मिली। उतरने के बाद वमान को आइसोलेट किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ करीब से सहयोग किया है और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया है। 
 
संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed