'एयर बबल' से जुड़े भारत और जापान, एयर इंडिया 2 नवंबर से शुरू करेगी दिल्ली से टोक्यो की उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि भारत और जापान अब 'एयर बबल' सिस्टम का हिस्सा हैं। दूतावास के मुताबिक, जापान में भारतीय दूतावास के साथ यात्रियों के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है और बुकिंग सीधे संबंधित एयरलाइंस के साथ की जानी चाहिए।
वहीं, एयर इंडिया ने दिल्ली से टोक्यो के लिए अपने 'एयर बबल' शेड्यूल की घोषणा की है। इसके मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ाने 2 नवंबर से 28 दिसंबर 2020 तक दिल्ली से टोक्यो जाएंगी। वहीं, टोक्यो से दिल्ली के लिए शेड्यूल 4 नवंबर से 30 दिसंबर 2020 तक का है।
Air India has announced its Air Bubble Schedule from Delhi to Tokyo, with effect from November 2 to December 28, 2020 and from Tokyo to Delhi with effect from November 4 to December 30, 2020: Embassy of India in Japan https://t.co/IylzYGbYNl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 20, 2020
हाल ही में भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए ओमान के साथ एक अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था स्थापित की थी। इसके साथ ही ओमान भारत के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बन गया था। द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत भारतीय अब 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
इन देशों की सूची में अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, यूके और अमेरिका शामिल हैं। ये समझौते वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देते हैं। इन समझौतों के तहत दोनों देशों की एयरलाइंस यात्रियों को ले जा सकती हैं।
क्या है एयर बबल समझौता
इसके तहत दो देशों के वैलिड वीजा वाले यात्री एक-दूसरे के देश में बिना परेशानी के जा सकते हैं। इसमें मुख्य तौर पर सरकारी एयरलाइंस से सफर करने वाले पैसेंजर होते हैं। मसलन, अगर कोई यात्री कनाडा जाना चाहता है तो उसे पहली प्राथमिकता एयर इंडिया या एयर कनाडा को देनी होगी। इसके तहत विदेश में रहने वाले भारतीय (ओसीआई) देश लौट सकते हैं। समझौते में शामिल देश के नागरिक बिजनेस, मेडिकल या नौकरी वीजा पर भारत आ सकते हैं।