Go First Crisis: नौकरी की तलाश कर रहे गो फर्स्ट के पायलट, एयर इंडिया को मिले 700 से ज्यादा आवेदन
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइन को पिछले सप्ताह के अंत में जारी पायलटों के लिए भर्ती विज्ञापन पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसे पायलटों के लिए भर्ती अभियान के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और पिछले एक सप्ताह में 700 से अधिक आवेदन मिले हैं। एयरलाइन के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं और उसने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों के ऑर्डर दिए हैं।
27 अप्रैल को एयर इंडिया ने 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें कहा गया कि वह ए 320, बी 777, बी 787 और बी 737 बेड़े में कैप्टन, फर्स्ट ऑफिसर्स और ट्रेनर्स की तलाश कर रहा है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइन को पिछले सप्ताह के अंत में जारी पायलटों के लिए भर्ती विज्ञापन पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
उन्होंने कहा, पायलटों की भर्ती 470 विमानों के बड़े बेड़े की तैयारी में है। हमें विज्ञापन के जवाब में पिछले कुछ दिनों में 700 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं, जो प्रक्रिया में है। इस भर्ती प्रक्रिया को जारी रखते हुए हम मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित कर रहे हैं।
उद्योग सूत्रों के अनुसार नकदी संकट से जूझ रही कंपनी 'गो फर्स्ट' के कई पायलट एयर इंडिया समेत अन्य में अवसरों की भी तलाश कर रहे हैं। टाटा समूह की चार विमानन कंपनियां एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट और विस्तारा हैं जो सिंगापुर एयरलाइंस के साथ संयुक्त उद्यम है। समूह एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट के साथ-साथ विस्तारा का एयर इंडिया में विलय करने की प्रक्रिया में है।
इस बीच, नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा कि विमान को लीज पर देने वालों ने 23 गो फर्स्ट विमानों का पंजीकरण रद्द करने के लिए डीजीसीए से संपर्क किया है।