{"_id":"677ca3dc868cd6a5a304dce3","slug":"air-india-flight-makes-emergency-landing-at-bengaluru-airport-after-engine-shut-off-midair-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: हवा में बंद हुआ एअर इंडिया के विमान का इंजन, बंगलूरू में करायी गई आपात लैंडिग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: हवा में बंद हुआ एअर इंडिया के विमान का इंजन, बंगलूरू में करायी गई आपात लैंडिग
Tue, 07 Jan 2025 09:17 AM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2025 09:17 AM IST
सार
Air India: एयर इंडिया की उड़ान 2820 ने रविवार शाम करीब 7 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। लेकिन अचानक बीच हवा में इंजन बंद हो गया। जिसके बाद फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट लाना पड़ा।
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान
- फोटो : ANI
विस्तार
एयर इंडिया के एक विमान का हवा में इंजन बंद होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बंगलूरू हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि रविवार को दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट का हवा में इंजन बंद हो गया। जिसके बाद उसकी आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
सूत्रों के अनुसार, उड़ान 2820 ने रविवार शाम करीब 7 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। सूत्रों ने बताया कि यह बंगलूरु का चक्कर लगाने के एक घंटे बाद वापस लौट आई। घटना रविवार की है। सूत्रों का कहना है कि, हमारे पास इस घटना का तकनीकी विवरण नहीं है, लेकिन फ्लाइट को आपातकालीन लैंडिंग करायी गई थी। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
कोलंबो जा रही उड़ान तिरुवनंतपुरम डायवर्ट की गई
वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की राजधानी में खराब मौसम के कारण इस्तांबुल से कोलंबो जाने वाली तुर्किये एयरलाइंस की एक उड़ान को मंगलवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) के एक अधिकारी ने बताया कि 10 चालक दल के सदस्यों सहित 299 यात्रियों को लेकर उड़ान सुबह 6.51 बजे यहां हवाई अड्डे पर उतरी। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और मौसम साफ होने पर कोलंबो के लिए रवाना होंगे।