फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india flight 317 becomes heat chember

जब 'हीट चेबंर' बन गई एयर इंडिया की फ्लाइट 317

Fri, 20 May 2016 05:40 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
air india flight 317 becomes heat chember
एयर इंडिया विमान

‌बीते सोमवार को दिल्ली से मुम्बई जा रहीं एयर इंडिया की उड़ान 317 के यात्रियों को एसी फेल होने की वजह से भयानक तपती गर्मी के साथ अपनी यात्रा करनी पड़ी। विमान में उस समय 300 से ज्यादा यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक विमान, यात्रा के दौरान तंदूर भट्टी में तब्दील हो गई थी। लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था, पर इसके बावजूद यात्रा के दौरान जहाज के क्रू मेंबर ने यात्रियों को पीने के लिए पानी तक नहीं दिया।

विज्ञापन


एयर इंडिया की यह फ्लाइट 5 घंटे विलंब से थी, और जब यात्री सवार हुए तभी से विमान में एसी नहीं चल रहा था। यात्रियों ने इसकी शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत के बावजूद कैप्टन एस.के.झा ने क्रू को विमान को बिना एसी के ही उड़ान भरने का दिशा-निर्देश दे दिया। यात्रियों में बुजुर्ग से लेकर चार माह के बच्चे तक शामिल थे, जिन्हें यात्रा के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

 

फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक दंपति ने नागर विमानन मंत्रालय और केंद्रीय राज्य मंत्री महेश शर्मा से एयरहोस्टेस की अशिष्ट व अभद्र बताते हुए शिकायत की है। दंपति ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे के लिए विमान परिचालक से सहायता मांगी तो उन्होंने कहा कि वे बच्चे को बेहोश हो जाने के बाद ही वे उनकी सहायता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार की हुई यह घटना एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी के दो दिन पहले के उस वादे को भी गलत साबित करती है जिसमें उन्होंने कहा था कि, " एयर इंडिया हमेशा यात्रियों के लिए सुखद अनुभव रहा है"।

 

दिल्ली निवासी हेमंत बरार और एम शाह ने भी इसे लेकर विमान प्रबंधन और डीजीसीए से इसकी शिकायत की हैं। एयर इंडिया के एक क्रू सदस्य ने बताया कि बोइंग 747 में इस तरह की शिकायतें आए दिन आती रहती हैं। ये विमान आजकल न्यूनतम उपकरण पर उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed