फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India ferry flight takes off for Russia to fly 216 stranded passengers to San Francisco

Air India: फंसे यात्रियों को लाने के लिए भेजी गई फ्लाइट रूस के हवाई अड्डे पर उतरी, सैन फ्रांसिस्को होगी रवाना

Wed, 07 Jun 2023 05:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 05:29 PM IST
सार

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से रवाना हुई एयर इंडिया की विमान संख्या एआई-195 सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर सुदूर पूर्वी रूस के मगदान हवाईअड्डे पर उतरा।

विज्ञापन
Air India ferry flight takes off for Russia to fly 216 stranded passengers to San Francisco
रूस डायवर्ट किया गया एयर इंडिया का विमान। - फोटो : PTI

विस्तार

एयर इंडिया के फंसे हुए यात्रियों और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट के चालक दल को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बुधवार को मुंबई से रवाना हुआ एयर इंडिया बेड़े का एक अन्य विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 06.14 बजे पूर्वी रूस के बंदरगाह शहर मगदान में हवाई अड्डे पर उतरा। इस विमान ने दोपहर तीन बजकर 21 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मगदान के लिए उड़ान भरी थी। अब यह विमान मगदान हवाई अड्डे से फंसे हुए 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को लेकर 8 जून को सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन


एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से रवाना हुई एयर इंडिया की विमान संख्या एआई195 सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर सुदूरवर्ती पूर्वी रूस के मगदान में व्लादिमीर वैयोत्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। फंसे हुए यात्रियों और कर्मचारियों को किसी भी तरह की मदद प्रदान करने के लिए एयरलाइन की एक टीम भी इस विमान के साथ पहुंची है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मगदान (व्लादिमीर वैयोत्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) से सैन फ्रांसिस्को (सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) के लिए निर्धारित आगे की उड़ान के लिए यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में भोजन और जरूरी वस्तुएं लाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में खराबी की वजह से हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India ferry flight takes off for Russia to fly 216 stranded passengers to San Francisco
Air India - फोटो : PTI

दरअसल, मंगलवार को बोइंग 777-200 एलआर विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल को लेकर एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान संख्या एआई-173 216 को मगादान हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया था, क्योंकि इसके एक इंजन में बीच हवा में खराबी आ गई थी। जिसके बाद रूस के मगदान हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

मगदान उत्तर-पूर्वी रूस में ओखोतस्क (Okhotsk) सागर के तट पर स्थित है और मगदान ओब्लास्ट के प्रशासनिक केंद्र के अंतर्गत आता है। बंदरगाह शहर मगदान मास्को से लगभग 10,167 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हवाई मार्ग से मास्को से मगदान पहुंचने में लगभग सात घंटे 37 मिनट लगते हैं।

Air India ferry flight takes off for Russia to fly 216 stranded passengers to San Francisco
Air India - फोटो : PTI

एयर इंडिया ने पहले अपने बयान में कहा था कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को 'होटल में ठहरने की व्यवस्था' की गई है। लेकिन बुधवार को इसने कहा कि 'बुनियादी ढांचे की बाधाओं' के कारण उन्हें अस्थायी आवासों में रखने के लिए मजबूर मजबूर होना पड़ा।

रूस में फंसे भारतीयों को दवाओं और खाने के सामान की किल्लत
रूस में फंसे भारतीयों को रात भर दवाओं और खाने के सामान की किल्लत का सामना करना पड़ा। रूस में जहां भारतीय फंसे हैं वहां एअर इंडिया का कोई ग्राउंड स्टाफ नहीं है। जिसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कुछ यात्री जमीन पर गद्दे में सोते दिख रहे हैं। भाषायी बाधाओं के कारण इन्हें स्थानीय प्रशासन से बात करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

यात्रियों को स्कूल और मेडिकल कॉलेज में ठहराया गया

Air India ferry flight takes off for Russia to fly 216 stranded passengers to San Francisco
रूस में फंसे यात्री। - फोटो : PTI

फंसे हुए सभी 232 लोगों को अस्थायी आवास के तौर पर मगदान में एक स्कूल और मेडिकल कॉलेज की डोरमेटरी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, मगदान क्षेत्र के परिवहन मंत्री एलेक्सी सिरोपास के हवाले से बताया गया कि सभी यात्रियों को हवाई अड्डे के पास एक स्कूल में रखा गया है, जबकि छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहीं महिलाओं को शहर के एक मेडिकल कॉलेज की डोरमेटरी में रखा गया।

स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही: अमेरिका
अमेरिका ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को आने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान के रूस के उत्तर-पूर्वी शहर मगदान में आपात स्थिति में उतरने के बाद वह स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमें अमेरिका आ रहे एक विमान के आपात स्थिति में रूस में उतरने के बारे में जानकारी मिली है। हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। 

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी स्पूतनिक से कहा कि सभी यात्री विदेशी नागरिक हैं, जिनमें 40 से अधिक अमेरिकी नागरिक हैं और कई लोग कनाडा के नागरिक हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने भी कहा कि सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान में 50 से कम अमेरिकी नागरिक सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed