{"_id":"5b1868ba4f1c1bfa6e8b6834","slug":"air-india-extended-charges-for-additional-luggage-in-domestic-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: अतिरिक्त सामान पर एयर इंडिया वसूलेगा अब ज्यादा शुल्क, 11 जून से लागू होगा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सावधान: अतिरिक्त सामान पर एयर इंडिया वसूलेगा अब ज्यादा शुल्क, 11 जून से लागू होगा फैसला
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 07 Jun 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के दौरान अतिरिक्त सामान पर लगने वाला शुल्क 100 रुपये बढ़ा दिया है। अब यात्रियों को 400 रुपये की जगह 500 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे। यह फैसला 11 जून से प्रभावी होगा। संशोधित शुल्क एयर इंडिया की क्षेत्रीय एयरलाइन एलायंस एयर को छोड़कर सभी उड़ानों पर लागू होगा।
बुधवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, इस शुल्क पर इकोनॉमी श्रेणी के लिए 5 प्रतिशत और अन्य श्रेणियों के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा। हालांकि अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम के अलावा पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को जीएसटी नहीं चुकाना होगा।