{"_id":"6360b12942fd1f3b0c345895","slug":"air-india-express-starts-flight-service-between-vijayawada-sharjah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Express: विजयवाड़ा-शारजाह के बीच उड़ान सेवा शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लोगों को दी खुशखबरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Express: विजयवाड़ा-शारजाह के बीच उड़ान सेवा शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लोगों को दी खुशखबरी
Tue, 01 Nov 2022 11:09 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मछलीपट्टनम
पीटीआई, मछलीपट्टनम
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:09 AM IST
सार
एयर इंडिया एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार सोमवार और शनिवार को उड़ान सेवा संचालित करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप विमान से सफर करते हैं तो एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आपको बड़ी खुशखबरी दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने सोमवार को विजयवाड़ा से शारजाह के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू की है। इसका उद्घाटन सोमवार को विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सांसद वल्लभनेनी बालशोरी और सांसद केसिनेनी श्रीनिवास ने किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शारजाह से पहली उड़ान, लगभग 60 यात्रियों के साथ, लगभग 4:35 बजे हवाई अड्डे पर उतरी, इसका पारंपरिक जल तोप की सलामी के साथ स्वागत किया गया। बोइंग 737 विमान सोमवार शाम 6:35 बजे शारजाह के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार सोमवार और शनिवार को उड़ान सेवा संचालित करेगी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी पांच नवंबर से विजयवाड़ा-मस्कट के बीच भी सेवा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन