फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Express's New Flight Plan: network to expand with 110 aircraft; to take charge in these seven cities

एअर इंडिया एक्सप्रेस का नई उड़ान योजना: 110 विमान से बढ़ेगा एयरलाइन का नेटवर्क, इन सात शहरों में संभालेगी कमान

Sun, 04 Oct 2026 06:20 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2026 06:20 PM IST
सार

एअर इंडिया एक्सप्रेस अभी रोजाना 500 से ज्यादा उड़ानें चला रही है। एयरलाइन 48 घरेलू और 16 अंतरराष्ट्रीय शहरों को जोड़ती है। इसकी उड़ानें दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम एशिया तक जाती हैं।

विज्ञापन
Air India Express's New Flight Plan: network to expand with 110 aircraft; to take charge in these seven cities
air india express - फोटो : एएनआई

विस्तार

टाटा समूह की एअर इंडिया एक्सप्रेस सर्दियों में उड़ानों की संख्या और क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एयरलाइन एअर इंडिया से कुछ विमान अपने बेड़े में शामिल करेगी। साथ ही, रेट्रोफिट के जरिए मौजूदा विमानों में सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। इससे घरेलू और कम दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के लिए क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धारापुरम उपचुनाव: सीएम विजय ने प्रचार के दौरान चलाई बैलगाड़ी, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट; किस पर बरसे?
विज्ञापन


एअर इंडिया समूह के बेड़े को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की योजना के तहत एअर इंडिया ने अगस्त और सितंबर में एअर इंडिया एक्सप्रेस को छह एयरबस विमान दिए हैं। चार और विमान जल्द इसके बेड़े में शामिल होंगे। इसके बाद अक्तूबर 2026 के मध्य तक एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में विमानों की संख्या बढ़कर 110 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया एक्सप्रेस 50 बोइंग 737-8 मैक्स विमानों में बदलाव कर सीटों की संख्या बढ़ाएगी। यह काम मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे एयरलाइन की सीट क्षमता करीब चार अतिरिक्त विमानों के बराबर बढ़ जाएगी। अक्तूबर से बढ़ने वाली उड़ानों के लिए एअर इंडिया से मिले विमानों का इस्तेमाल होगा। वहीं, विमानों में बदलाव का काम पूरा होने के साथ सीटों की संख्या भी बढ़ती जाएगी।


इन शहरों में बढ़ेगा नेटवर्क
एअर इंडिया समूह के नेटवर्क में बदलाव के तहत एअर इंडिया एक्सप्रेस सितंबर में सात शहरों में उड़ानें संभालेगी। इनमें औरंगाबाद, भोपाल, कोयंबटूर, तिरुपति, जामनगर, जोधपुर और मदुरै शामिल हैं। इनमें कुछ शहरों में पहले एअर इंडिया की उड़ानें चलती थीं। इस बदलाव से एअर इंडिया एक्सप्रेस का घरेलू नेटवर्क बढ़ेगा। वहीं, एअर इंडिया अपना ध्यान लंबी दूरी और फुल-सर्विस उड़ानों पर ज्यादा लगाएगी।

यह भी पढ़ें- गुजरात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: रेलवे स्टेशन पर लूट, कुछ ही घंटे में दबोचे लुटेरे; ₹4 करोड़ का सोना बरामद

एअर इंडिया एक्सप्रेस अभी रोजाना 500 से ज्यादा उड़ानें चला रही है। एयरलाइन 48 घरेलू और 16 अंतरराष्ट्रीय शहरों को जोड़ती है। इसकी उड़ानें दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम एशिया तक जाती हैं। एयरलाइन के बेड़े में अभी 100 से ज्यादा बोइंग 737 और एयरबस ए320 विमान हैं। अक्तूबर के मध्य तक बेड़े में 110 विमान हो जाएंगे। इससे सर्दियों के शेड्यूल में उड़ानों की क्षमता बढ़ेगी। बेड़े में बोइंग 737 मैक्स, 737 एनजी, एयरबस ए320नियो, ए320सीईओ और ए321नियो विमान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed