फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air india express news, Kerala plane crash, Two person missed Last flight air india express in Dubai and now ther are safe

कोझिकोड विमान हादसाः दुबई में अंतिम समय पर छूटी फ्लाइट, दो भारतीयों ने भगवान का किया शुक्रिया

Sun, 09 Aug 2020 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Aug 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Air india express news, Kerala plane crash, Two person missed Last flight air india express in Dubai and now ther are safe
Kerala plane crash - फोटो : पीटीआई

एयर इंडिया की फ्लाइट छूट जाने पर दुखी दो भारतीय कुछ ही घंटों बाद इसके लिए भगवान को शुक्रिया अदा करने लगे। जिस विमान में वे सवार नहीं हो सके वह कोझिकोड एयरपोर्ट पर दुर्घटना का शिकार हो गया और उसमें सवार 18 लोग मारे गए।

विज्ञापन


शारजाह के एक स्कूल में ऑफिस ब्वॉय का काम करने वाले नोफाल मोइन वेट्टन ने कहा, एक हफ्ते पहले मेरा वीजा रद्द हो गया था। मुझे मेरा बोर्डिंग पास मिल गया था, लेकिन जब मैं आव्रजन काउंटर पर पहुंचा तो उन्होंने बताया कि मुझे तय समय से अधिक वक्त तक रुकने के कारण 20,430 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन


मेरे पास सिर्फ 10,215 रुपये ही थे। मैंने अपने स्कूल के पीआरओ को फोन किया तो उन्होंने मुझे लौटने को कहा और मैं वापस चला गया। तीन घंटे बाद जब मुझे दुर्घटना के बारे में पता चला तो यात्रियों के लिए मुझे बहुत दुख हुआ। लेकिन इस बात से बड़ी राहत मिली कि मेरा विमान छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबु धाबी के रहने वाले अफसल पर्राकोडन ने कहा, हफ्ते भर पहले मेरा कामकाजी वीजा खत्म हो गया था। बोर्डिंग पास मिलने के बाद बताया गया कि मुझे आव्रजन काउंटर पर 20,430 रुपये अदा करने होंगे, लेकिन तब मेरे पास पर्याप्त राशि नहीं थी।


मैंने अपने एक दोस्त को फोन किया और वह मेरे लिए पैसे ले आया। लेकिन तब तक मेरा सामान विमान से उतार दिया गया था और विमान के दरवाजे बंद हो चुके थे। मैं बहुत दुखी था और मां को फोन कर बताया कि मेरा विमान छूट गया है। लेकिन कुछ घंटे बाद विमान दुर्घटना के बारे में पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed