बड़ा हादसा टला: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी अरब जा रही थी फ्लाइट
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब सऊदी अरब जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान की विंडशील्ड में दरार आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करवाने का फैसला किया गया। हालांकि, समय रहते विमान को सुरक्षित उतार लिए जाने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में सिर्फ क्रू मेंबर्स शामिल थे।
Air India Express flight en route Saudi Arabia had to make a precautionary landing at Thiruvananthapuram international airport after a crack in the windshield of the aircraft was detected: AI Express spox
विज्ञापन
The plane had no passengers & was only carrying cargo and crew members. — ANI (@ANI) July 31, 2021
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि विमान ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से ही शनिवार को उड़ान भरी थी। विमान को उड़ान भरे एक घंटे से कम का वक्त हुआ था कि पायलट को विंडशील्ड में दरार नजर आई। विमानतल के अधिकारियों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से विमान ने सुबह करीब 7.52 पर उड़ान भरी थी। पायलट को विंडशील्ड में क्रेक नजर आते ही विमान वापस लाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद करीब 8.50 बजे फ्ललाइट ने आपातकालीन स्थिति में लैंडिंग की।
विमान में नहीं था कोई यात्री, चालक दल के आठ सदस्य ही थे
कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर पाबंदी के चलते विमान में कोई यात्री नहीं था। इसमें चालक दल के सिर्फ आठ सदस्य ही सवार थे। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के निदेशक सीवी रविंद्रन ने बताया कि पायलट समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैें।
वंदे भारत मिशन के तहत यात्री लेकर लौटने वाली थी।
रविंद्रन ने बताया कि उड़ान पूर्व की चेंकिंग के दौरान यदि विंडशील्ड में क्रेक दिखाई देता तो फ्ललाइट को रवाना नहीं किया जाता। इसलिए लगता है कि यह क्रेक उड़ान के दौरान ही आया। यह फ्ललाइट सऊदी अरब के दम्माम जाकर वापस आने वाले थी। इसमें 'वंदे भारत मिशन' के तहत भारतीय यात्री वहां से आने वाले थे।